Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: बारिश में यूं खाना खाता दिखा भिखारी, उदास कर देगा ये वीडियो

आदमी खुद भीगता रहता है लेकिन अपने खाने को सुरक्षित रखते हुए जल्दी-जल्दी खाना खाता है. वीडियो देख लोग बहुत इमोशनल हो रहे हैं.

Video: बारिश में यूं खाना खाता दिखा भिखारी, उदास कर देगा ये वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आपको मजबूरी और लाचारी की एक झलक देखने को मिलेगी. वीडियो देखकर किसी का भी मन उदास हो सकता है. वीडियो में एक शख्स बारिश के पानी से अपना खाना बचाते हुए किसी तरह अपनी भूख मिटाने में लगा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स भारी बारिश में खाना खा रहा है और वह खाने को भीगने से बचाने के लिए एक स्कूटर के नीचे रख देता है और फिर वह वहीं बैठकर खाने लगता है. 

यह भी पढ़ें: Video: बाइक की पिछली सीट पर बैठ घूमता दिखा बैल, सीन देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

आदमी खुद भीगता रहता है लेकिन अपने खाने को सुरक्षित रखते हुए जल्दी-जल्दी खाना खाता है. वीडियो देख लोग बहुत इमोशनल हो रहे हैं. मनीष नाम के एक यूजर ने लिखा, यह वीडियो हमें दिखाता है कि कैसे लोगों के जीवन की बड़ी बड़ी समस्याएं भी इस शख्स की इस मजबूरी के सामने कुछ नहीं हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है. यह वीडियो 'जिन्दगी गुलजार है' नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है बड़ी शिकायत थी तुझसे जिंदगी लेकिन ये मंजर देखा तो सारी शिकायत छोड़ दी हमने. इस वीडियो को अब तक 265 हजार लोगों ने देखा है और करीब 16 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा, मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं है...यह बेहद दुखद है.

 

यह भी पढ़ें: अब केरल में दिखा कुत्ते का कहर, बेवजह मासूम को बनाया शिकार, चीखें निकाल देगा Video   

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement