Advertisement

Viral Video: बर्फीले पहाड़ों पर मौज कर रहे थे कुत्ता और भालू, वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 67 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. वीडियो को 2 लाख 55 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है.

Viral Video: बर्फीले पहाड़ों पर मौज कर रहे थे कुत्ता और भालू, वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर जानवरों की मौज-मस्ती से लेकर इनके खतरनाक और शिकारी अंदाज के वीडियोज की भरमार है. ऐसे बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें दो जानवरों को आपस में खेलते और मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, ऐसे बहुत से वीडियोज यूजर्स को हैरान कर देते हैं जिन वीडियो में खतरनाक शिकारी जानवर किसी छोटे जानवर के साथ मस्ती करता हुआ दिखे. फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक बड़ा ग्रिजली बियर, कुत्ते के साथ मस्ती करता हुए दिख रहा है. 

वायरल वीडियो में यहां पर गिरी बर्फ के बीच भालू और कुत्ता दिख रहे हैं. भालू तो मस्ती के मूड में नजर आ रहा है लेकिन कुत्ता इससे दूर जाने लगता है. भालू इस कु्त्ते के पीछे जाने लगता है देखने से लगता है कि ये इस पर हमला करने वाला है, हालांकि वह इसके पीछे जाता है और कुत्ते के पीछे देखते ही वहीं पर रूक जाता है.

ये भी पढ़ें - Pit-Bull से लेकर Dogo Argentino तक, ये 11 कुत्ते हैं बेहतरीन शिकारी और भयंकर गुस्सैल 

ये भी पढ़ें - Elon Musk से तंग आए यूजर्स, कर रहे हैं Orkut की वापसी की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को B&S नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 67 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. वीडियो को 2 लाख 55 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. भालू और कुत्ते की दोस्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement