ट्रेंडिंग
Viral Video: यूपी के देवरिया से एक घटना सामने आई है. इस केस में गांव वालों ने एक बाराती को चोर समझ कर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा. घटना का वीडिया सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया परआए दिन मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते है जिन्हे देखकर बुहत हंसी आती है तो कई बार कुछ वीडियो देखकर आश्चर्य भी होता लगता क्या कभी ऐसा भी हो सकता है. कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है जो चर्चा का विषय बन जाती है. यूपी के देवरिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है.
चोर निकला बाराती
यहां पर एक बाराती पूरी तरह से नशे में धुत था और बारात में शामिल होने जा रहा थाज, लेकिन नशे की वजह से वह रास्ता भटक गया. उसने गांव के लोगों से सही रास्ता पूछने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने उसे चोर समझ लिया. इतना ही गांव वालो ने उसे बिजली के खंभे से बांधा और पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
देवरिया के गोरखपुर से आई एक बारात के दौरान, नशे की हालत में एक युवक रास्ता भटक गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा pic.twitter.com/zVXGgotJIw— Priya singh (@priyarajputlive) November 30, 2024
पुलिस घायल बाराती को बचाया
घटना देवरिया के तरकुलवा गांव की है. इस गांव में कुछ दिनों पहले चोरी हुई थी. इसलिए ग्रमीण पहले से ही सतर्क थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को खंभे से बांधा गया और उसके हाथ बांधने के बाद डंडे से पिटाई की गई. ग्रामीणों की भीड़ इस तमाशे को देखने जुट गई. घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने घायल बाराती को गांव वालो से बचाया.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.