Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

प्यासे बेबी पेंगुइन की शख्स ने बुझाई प्यास, वीडियो देख आ जाएगी चेहरे पर स्माइल

Baby Penguin Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बेबी पेंगुइन को एक शख्स पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है.

प्यासे बेबी पेंगुइन की शख्स ने बुझाई प्यास, वीडियो देख आ जाएगी चेहरे पर स्माइल

Penguin Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Baby Penguin Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आए दिनों कई वीडियो लोगों के दिलों को छू लेते हैं. उन लोगों की हमेशा सहायता करनी चाहिए जो जरूरतमंद होते हैं. हमेशा इस तरह की दयालु एक्टिविटी को लोग काफी पसंद करते हैं. जरूरतमंद की मदद करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्यासे पेंगुइन को शख्स पानी पिला रहा है. वीडियो में  शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा है. वह वीडियो में बेबी पेंगुइन की तरफ प्लास्टिक की बोतल के सहारे उसे पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है. पेंगुइन धीरे-धीरे पानी पीता है और अपनी प्यास बुझाता है. 

यह भी पढ़ें: Viral CCTV Footage: पुलिस की बंदूक से अचानक चली गोली, घायल हुआ दुकानदार

वीडियो को गैब्रिएल कॉर्नो ने एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा है, "प्यासा बेबी पेंगुइन."

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: इस महिला के नाम हुआ चाय बनाने का World Record, एक घंटे में बहा दी नदियां

17 अक्टूबर को साझा किए जाने के बाद से क्लिप को खबल लिखे जाने तक 4 लाख  70 हजार बार देखा जा चुका है. वीडियो को 26 हजार लाइक्स और 8000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया. वीडियो वायरल हो गया है और लोगों को शख्स की एक्टिविटी काफी पसंद आ रही है. एक यूजर ने लिखा, "क्यूटनेस ओवरलोड," जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "ओह, कितना प्यारा सा बच्चा है!" एक तीसरे ने लिखा, "ओह! वह छोटा बच्चा कितना प्यारा है! मैंने पहले कभी बेबी पेंगुइन नहीं देखा. बहुत ही आकर्षक!"

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement