Advertisement

Viral Video: शेरनी से मिलने को बेताब बच्ची का क्यूट वीडियो हुआ कैमरे में कैद

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची कांच की दीवार के उस पार शेरनी के साथ खेलने के लिए बेताब नजर आई.

Viral Video: शेरनी से मिलने को बेताब बच्ची का क्यूट वीडियो हुआ कैमरे में कैद

Girl-Lioness Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस बात से कोई शायद ही इनकार कर सकता है कि बच्चों को जानवरों से प्यार नहीं है. बच्चे जानवारों को देख कर हमेशा खुश होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची शेरनी को देख कर उससे मिलने के लिए बेकरार होने लगी. सीशे की दीवार के उस पार शेरनी ने भी शिकार की लालच से बहुत हाथ पैर मारे. दोनों की मंशाएं जाहिर है कि अलग होंगी मगर जो वीडियो कैमरे में कैद हुआ वह काफी  पसंद किया जा रहा है.

वीडियो को 'नेचर_फ्रेंडली_अर्थ' पेज की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 19.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 1.4 मिलियन लाइक्स के साथ वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें: इस महिला के नाम हुआ चाय बनाने का World Record, एक घंटे में बहा दी नदियां

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral CCTV Footage: पुलिस की बंदूक से अचानक चली गोली, घायल हुआ दुकानदार

वीडियो में सफेद ड्रेस और मैचिंग हेयरबैंड पहने एक प्यारी सी बच्ची को शेरनी के बाड़े की कांच की खिड़की पर हाथ मारते हुए देखा गया. शेरनी भी मजबूत कांच पर पंजे मारती हुई नजर आ रही थी. छोटी लड़की को खुशी से शेरनी को देख कर खिड़की से उसके साथ खेलते हुए देखा जा सकता था. यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में माता पिता को सुझाव दिया कि वे अपने बच्चों को खतरनाक जानवरों के पास ले जाने से सावधान रहें. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement