Advertisement

छोटी बच्ची के जबरदस्त मूव्स देख यूजर्स हो गए दीवाने, Govinda के गाने पर लूट ली महफिल

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गोविंदा स्टाइल में डांस करती नजर आ रही है.

छोटी बच्ची के जबरदस्त मूव्स देख यूजर्स हो गए दीवाने, Govinda के गाने पर लूट ली महफिल

Girl Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर डांस वीडियोज की कोई कमी नहीं है. इंस्टाग्राम रील्स आने के बाद तो मानो हर कोई कलाकार बन गया है. आज हम आपको डांस का एक ऐसा ही वायरल वीडियो दिखाने वाले हैं. वैसे तो डांस के सभी वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं लेकिन बात बच्चों के डांस की हो तो यह लोगों को डबल एंटरटेन करते हैं. वायरल वीडियो में एक छोटी सी बच्ची गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म के गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही है. 

वीडियो में छोटी बच्ची 1996 में आई गोविंदा की फिल्म 'साजन चले ससुराल' के फेमस गाने 'तुम तो धोखेबाज़ हो' पर धांसू मूव्स और गजब के एक्सप्रेशन देकर डांस करती नजर आ रही है. छोटी बच्ची के इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो के अनुसार यह डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 5 में दूसरी रनरअप है. असम की रहने वाली 5 साल की इस बच्ची का नाम आध्याश्री उपाध्याय है. 

ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते नजर आए राहुल गांधी, वायरल हुई तस्वीर

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - इस महंगी मछली को खाने पर हो सकती है जेल, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

वायरल वीडियो को आध्याश्री उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. कैप्शन में गाने की लाइन लिखी हुई है 'तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो' वायरल वीडियो को अब तक 2 लाख 40 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 26 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. यूजर्स इस बच्ची के हाव भाव देखकर इसके फेन हो गए हैं और कमेंट में बच्ची खूब सारा प्यार मिल रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement