Advertisement

बेबी एलिफेंट के नखरों को मां ने नहीं दिया भाव, वायरल हो रहा है वीडियो

Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेबी एलिफेंट अपनी मां के सामने नखरे कर रहा है.

बेबी एलिफेंट के नखरों को मां ने नहीं दिया भाव, वायरल हो रहा है वीडियो

baby elephant viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Baby Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए दिनों वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कई बार जानवरों से जुड़ा वीडियो लोगों को खास पसंद आता है. हाथियों के बच्चे पर आधारित वीडियो किसी के भी मूड को खुश करने के लिए काफी है. ऐसे वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो तब और भी दिलचस्प हो जाता है जब बेबी एलिफेंट अपनी शरारत और नखरे दिखाता है. IFS अधिकारी सुशांत नंदा की तरफ से शेयर किए यह वीडियो काफी मनमोहक है.

ट्विटर पर शेयर की गई इस क्लिप में एक हाथी के बच्चे और उसकी मां को दिखाई दे रही है. वीडियो का कुछ पल काफी नाटकीय है. हाथी का बच्चा जमीन पर गिर जाता है, ऐसा जैसे कि वह अपनी मां से कुछ मांग रहा हो. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, छोटे हाथी की मां अपने बच्चे की नौटंकी को इग्नोर कर आगे बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Video: मिड डे मील में चावल और नमक खाते दिखे बच्चे, प्रिंसिपल सस्पेंड 

बेहद ही मनमोहक वीडियो एकदम को देखकर आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. इस वीडियो को शेयर करते हुए IFS अधिकारी सुशांत नंदा "बेबी हाथी निराश होने पर नखरे कर रहा है."

यह भी पढ़ें: Video: तेज तूफान के बीच रिपोर्टिंग करते वक्त उड़ा रिपोर्टर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो को कई रिएक्शन मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - हाथी का बच्चा कितना प्यारा था. इस वीडियो को देखकर लोग अपने आप को रोक नहीं पाए. कई लोगों ने इसकी तुलना इंसान के बच्चों के नखरों से कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement