Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: झुंड से बिछड़कर गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा, देखें कैसे रस्सियों और JCB की मदद से निकला बाहर

रात करीब 1.30 बजे शुरू हुआ यह रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 5 बजे तक चला. हाथी की मदद के लिए जेसीबी मशीन भी बुलवाई गई.

Viral: झुंड से बिछड़कर गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा, देखें कैसे रस्सियों और JCB की मदद से निकला बाहर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल के निमाती रेंज में 6 जून की रात एक हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़कर गड्ढे में गिर गया. वहां मौजूद रेस्क्यू टीम के एक सदस्य ने बताया, देर रात यहां एक हाथी का झुंड आया था. कुछ देर बाद एक हाथी के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं. हमने जाकर चेक करने की सोची तो पाया कि एक छोटा सा हाथी का बच्चा निमाती के पास ही एक गड्ढे में गिर गया था. हाथी के बच्चे की मदद के लिए तुरंत रेस्क्यू टीम वहां पहुंच गई.

रात करीब 1.30 बजे शुरू हुआ यह रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 5 बजे तक चला. हाथी की मदद के लिए जेसीबी मशीन भी बुलवाई गई. आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह मशीन मिट्टी हटाकर एक ऊंचा टीला सा बना रही है ताकि हाथी उस पर चढ़कर बाहर निकल सके. काफी देर तक हाथी कोशिश करता था. उसे रस्सियों से बांध लिया गया था ताकि बाहर खड़े लोग उसे ऊपर खींचकर मदद कर सकें. राहत की बात यह है कि काफी देर की मेहनत के बाद इस हाथी को आराम से बिना किसी नुकसान के बाहर निकाल लिया गया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DNA Hindi (@dnahindi)

 

यह भी पढ़ें: Viral: 12 साल की बच्ची की हत्या मामले में गिरफ्तार हुआ सांड, हो सकती है जेल 

बाहर निकालने के बाद इस हाथी के बच्चे को उसके झुंड से मिलवा दिया गया. वह भी अपने बच्चे का इंतजार कर रहे थे. पूरी रात चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन को आखिर में सफलता मिली और हाथी को उसके परिवार से मिलाकर सभी ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें: Bihar: CTET पास युवक जिसे बनना था टीचर, ई-रिक्शा चलाने को है मजबूर

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement