Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: मॉडल के साथ खेल रहा था हाथी का बच्चा, Oops Moment का शिकार हो गई बेचारी

मॉडल बड़े ही प्यार से उसके साथ खेल रही थी. हाथी उसके कपड़े खींच रहा था. कई बार तो वह मॉडल को गिराकर उस पर चढ़ बैठा.

Viral Video: मॉडल के साथ खेल रहा था हाथी का बच्चा, Oops Moment का शिकार हो गई बेचारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाथियों के साथ तस्वीर खिंचवा रही मॉडल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में बेबी एलिफेंट यानी कि छोटा हाथी मॉडल के साथ खेलता नजर आ रहा है. वह अपनी मस्ती में इतना खोया है कि बार-बार मॉडल के पीछे ही घूम रहा है. आप देखेंगे कि मॉडल बार-बार पीछे-पीछे हटती है. उसे हटाने की कोशिश करती है लेकिन वह था कि कभी मॉडल की स्कर्ट पकड़ रहा था तो कभी उसे गिरा-गिरा कर उस पर बैठ जा रहा था.

मॉडल भी बड़े ही प्यार से उसके साथ खेल रही थी. हाथी के चक्कर कई बार उसकी स्कर्ट भी नीचे हो रही थी लेकन वह बड़े ही तरीके से अपने कपड़े संभाल ले रही थी. आखिर में तो उसकी आधी स्कर्ट फट ही गई थी लेकिन मॉडल ने उस बच्चे के साथ आराम से पूरी मस्ती की. मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Wow! जापानी कंपनी ने बनाये तैरने वाले घर, बाढ़ के हालातों में होंगे मददगार 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Storyful (@storyfulvideo)

वीडियो में दिख रही मॉडल का नाम मिस मेगन हैं. उन्होंने बताया कि हाथी के बच्चे के साथ खेलते हुए उन्हें कोई चोट नहीं आई. वे बस आराम से खेलते रहे. मेगन ने बताया कि उस बेबी एलिफेंट की उम्र महज तीन महीने थी. मेगन ने बताया, मैं हमेशा से हाथियों से मिलती आई हूं लेकिन कभी इतने छोटे बच्चे के साथ नहीं खेली. ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते. वह बेबी काफी भारी और स्ट्रॉन्ग था.

यह भी पढ़ें: OMG! शिखर धवन को क्यों आ या गुस्सा, हालचाल पूछने पर जड़ दिए दो तमाचे

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement