Advertisement

कुत्तों जैसी हरकत करने लगा बब्बर शेर, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर बब्बर शेर का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको देखकर लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं.

 कुत्तों जैसी हरकत करने लगा बब्बर शेर, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Lion Video social Media Viral 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव रहते होंगे तो आपको न जाने कितने मजेदार वीडियो दिखाई देते होंगे. कुछ वीडियो देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे. कुछ ऐसे वीडियो भी दिखाई देते होंगे, जिन्हे देखते ही आप हैरान हो जाते होंगे. सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है. इस वीडियो में एक शेर कुत्तों जैसी हरकत करते देखा जा सकता है. 

शेर के कई वायरल वीडियो सामने आए होंगे, जिसमें आपने शेर को किसी पर अटैक करते या किसी पर झप्पट्टा मारते हुए देखा होगा. सोशल मीडिया पाए वायरल हुए वीडियो में इस बार जंगल का राजा कहे जाने वाला बब्बर शेर कुत्तों जैसी हरकत कर रहा है. वायरल हुए वीडियो को देखकर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Adipurush: 30 साल पहले जापान में भी बनी थी एक रामायण, भारत में हुआ था विरोध, जानें पूरी कहानी

 

कुत्तों जैसी हरकत करते दिखा शेर 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बब्बर शेर कुत्ते की तरह पैरों से जमीन खोद रहा है. जमीन खोदते समय उसके पूरे साड़ी में मिट्टी लग गई है. ऐसे में अचानक से अपने ही द्वारा खोदे गए गड्ढे के अंदर चला जाता है. वह उठने की तमाम कोशिश करता है लेकिन उठ नहीं पाता. इस वीडियो पर कुछ लोगों ने लिखा कि शेर खुद की कब्र खोद रहा है, कुछ यूज़र्स ने कमेंट किया कि यह गर्मी से खुद को बचाने की तरकीब है. 
इंस्टाग्राम पर @natureismetal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक मिलियन लोग देख चुके हैं और 1 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement