ट्रेंडिंग
वीडियो में आप देखेंगे कि पहले पत्नी अपने पति को बचाने की कोशिश करती है लेकिन युवकों की भीड़ देखकर वह घबरा जाती है.
डीएनए हिंदी: अयोध्या में सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रहती है. लोग यहां स्नान ध्यान कर पुण्य प्राप्ति करते हैं लेकिन फिलहाल यह जगह किसी और वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल यहां एक पति-पत्नी आए हुए थे. स्नान के दौरान पत्नी ने पति को किस कर लिया. यह देखकर राम की पैड़ी के पास ही नहा रहे कुछ युवकों का एक समूह आया और उनपर अश्लीलता का आरोप लगाकर महिला के पति को पीटना शुरू कर देता है.
पहले पत्नी अपने पति को बचाने की कोशिश करती है लेकिन युवकों की भीड़ देखकर वह घबरा जाती है. पहले एक युवक उस शख्स पर हमला कर रहा था. धीरे-धीरे मामला बढ़ गया. उनका कहना था कि धार्मिक स्थल को वाटर पार्क समझना ठीक नहीं. इन युवकों ने ऐसा हंगामा किया कि ये दंपत्ति जिंदगीभर नहीं भूलेंगे.
यह भी पढ़ें: Video: सामान से भरी सीट फिर लटक कर चलाया स्कूटर, पुलिस ने कहा...
अयोध्या: सरयू में स्नान के दौरान एक आदमी ने अपनी पत्नी को किस कर लिया. फिर आज के रामभक्तों ने क्या किया, देखें: pic.twitter.com/hG0Y4X3wvO
— Suneet Singh (@Suneet30singh) June 22, 2022
एसएसपी अयोध्या शैलेश पांडे ने इस घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन बताया जा रहा है कि यह घटना एक हफ्ते पुरानी है. इस मामले में अभीतक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. इस बात की जांच की जा रही है कि ये कहां के रहने वाले हैं. ताकि उनसे बात की जा सके और उनकी कोई शिकातय हो तो उस पर कार्रवाई की जा सके.
यह भी पढ़ें: विधायक की शर्मनाक हरकत, कॉलेज प्रिंसिपल को सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.