ट्रेंडिंग
Maharashtra Hindi-Marathi Conflict: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है. पालघर से पहले पहले विरार स्टेशन में रिक्शा चालक और एक दोपहिया सवार युवक के साथ विवाद हुआ था.
महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. ताजा मामला पालघर जिले के विरार से सामने आया है. जहां मराठी न बोलने पर एक ऑटो ड्राइवर को बुरी तरह पीटा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहे हैं. इतना ही नहीं कथित 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने को लेकर उससे माफी भी मंगवाई.
दरअसल, इस ऑटो ड्राइवर का कुछ दिन पहले भावेश पडोडिया नाम के शख्स से झगड़ा हुआ था. इसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में भावेश, ऑटो ड्राइवर से कह रहा है कि तुम मराठी क्यों नहीं बोल रहे हो. चालक ने कहा, 'मैं हिंदू बोलूंगा, भोजपुरी बोलूंगा लेकिन मराठी नहीं.' बताया जा रहा है कि इसी को लेकर शिवसेना-एमएनएस समर्थकों ने ऑटो ड्राइवर को घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी लोगों की भीड़ ने ऑटो ड्राइवर को पकड़ रखा है. वह लगातार कान पकड़कर माफी मांग रहा है, लेकिन वह उसको बख्शने के मूड में नहीं हैं. समूह में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं. चालक के थप्पड़ पर थप्पड़ जड़े और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
इतना ही नहीं उससे मराठी भाषा जिंदाबाद के नारे लगवाए गए. फिर एक महिला के पैर छूकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
MNS वालों ने मराठी के नाम पर गुंडागर्दी की तो उद्धव ठाकरे के गुर्गे कहा पीछे रहते.. सरे राह अब एक ऑटो ड्राइवर को पीट डाला..ये कायरों का झुंड है..जो सैकड़ों की संख्या में जुटकर अकेले आदमी भड़ास निकाल रहे..ये डरपोक हैं..एक साथ 8-10 मेहनतकश मिल जाएं तो सामना नहीं कर पाएंगे pic.twitter.com/038TNi6vwi
— Gaurav Srivastava (@gauravnewsman) July 13, 2025
मराठी भाषा का अपमान करने वालों को मिलेगा ऐसा जवाब
इस घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता उदय जाधव का बयान आया है. उन्होंने कहा, 'अगर कोई मराठी भाषा या उसके लोगों का अपमान करेगा तो उसको ऐसा ही जवाब मिलेगा. हम चुप नहीं बैठेंगे. इस ऑटो ड्राइवर ने मराठी भाषा और मराठी मानुष का अपमान करने की हिम्मत दिखाई थी, इसलिए इसको सबक सिखाया.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.