Advertisement

Viral: पड़ोसी की हरकत से नाराज था शख्स, लिफाफे में पैक करके भेज दी कुत्ते की पौटी

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रहने वाला एशले मैके अपने पड़ोसी के कुत्ते से तब परेशान हो गया जब वह उसके घर के सामने लॉन में पौटी करके चला गया.

Viral: पड़ोसी की हरकत से नाराज था शख्स, लिफाफे में पैक करके भेज दी कुत्ते की पौटी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पालतू जानवरों को पालना अब लोगों के लिए शौक बनता जा रहा है. लोग घरों में अकेलेपन को मिटाने के लिए कुत्ते बिल्ली जैसे जानवर पालते हैं. दुनिया में कई जगहों पर तो इन जानवरों को थैरेपी के लिए भी इस्तेमाल किया जाने लगा है. थेरेपी के लिए लोगों को सिर्फ इन्हें पालना होता है. इनके साथ रहने से लोगों का अकेलापन दूर हो जाता है और उनका मूड भी सही हो जाता है. यही कारण है कि आजकल हर कोई अपने घरों में पेट्स रखता है. पेट्स तो कोई भी रख लेता है. हालांकि जब इनकी देखभाल और ख्याल रखने की बात आती है तो लोग इसमें लापरवाही दिखाने लगते हैं. अपने पालतू कुत्ते के साथ लापरवाही करने का एक ऐसा ही मामला ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड से सामने आया है.

यहां पर रहने वाले एशले मैके अपने पड़ोसी के कुत्ते से तब परेशान हो गया जब वह उसके घर के सामने लॉन में पौटी करके चला गया. इस कुत्ते की मालकिन इसे घुमाने के लिए निकली थी. जब इस कुत्ते ने पड़ोसी के लॉन में पौटी कर दी तो वह बिना इसे उठाए ही यहां से चली गई. कुत्ते के लॉन में पौटी करने के बाद एशले मैके ने जो किया वो आपको हैरान कर देगा. इस शख्स ने कुत्ते की पौटी को एक पैकेट में रखकर अपने पड़ोसी के घर भेज दिया. लिफाफे पर पड़ोसी ने एक मैसेज भी लिखा 'यह छोटे सफेद कुत्ते के मालिक के लिए, यह तुम्हारा है' 

ये भी पढ़ें - OMG! जापान में बच्चे पैदा करने की जगह कुत्ता-बिल्ली पाल रहे हैं लोग, बेहद अजीब है वजह

पैकेट में डॉग की पौटी रखकर पड़ोसी के घर पर भेजते हुए का वीडियो एशले मैके ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. वीडियो में पैकेट के अंदर रखी पौटी को घर के बाहर लगे मेलबॉक्स में डालते हुए देखा जा सकता है. एशले मैके ने स्थानीय मीडिया को यह भी बताया कि पालतू जानवरों की पॉटी को साफ करने की जिम्मेदारी जानवरों के मालिक की है. हालांकि कई बार देखा जाता है कि लोग अपने कुत्तों की पॉटी को दूसरों के घर के बाहर ही छोड़कर चले जाते हैं. जो बहुत ही गलत बात है.

ये भी पढ़ें - Porn देखने की लत की वजह से जेल पहुंचा छात्र, लड़कियों के वॉशरूम में लगा रहा था कैमरा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement