Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

यहां स्वीपर को मिल रही लाखों की सैलरी, ओवर शिफ्ट के 3,600 रुपये एक्स्ट्रा, फिर भी काम करने को राजी नहीं लोग

Australia के सिडनी स्थित सफाई कंपनी एब्सोल्यूट डोमेस्टिक ने सफाईकर्मियों के लिए कई पैकेज का ऐलान किया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर यहां कोई काम करना चाहता है तो उसे 72 लाख से 1 करोड़ के बीच तक का पैकेज दिया जाएगा. दिन में केवल 8 घंटे काम करना होगा साथ ही हफ्ते में 2 दिन की छुट्टियां भी मिलेंगी. 

यहां स्वीपर को मिल रही लाखों की सैलरी, ओवर शिफ्ट के 3,600 रुपये एक्स्ट्रा, फिर भी काम करने को राजी नहीं लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हमारे देश में कई लोग साफ-सफाई यानी स्वीपर और चपरासी के काम को छोटा मानते हैं. इस काम को करने के लिए सैलरी भी काफी कम दी जाती है लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक जगह ऐसी भी है जहां स्वीपर को काम के बदले लाखों की सैलरी दी जा रही है तो? इतना ही नहीं, सैलरी के अलावा एक्स्ट्रा छुट्टियां भी मिलेंगी तो क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगे? अब यकीन हो या ना हो लेकिन बात एकदम सच है. हालांकि, इसके बाद भी लोग वहां इस पद पर काम करने को राजी नहीं हैं.

क्या है पूरा मामला?
डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों स्वीपर की भारी कमी है. यहां लोग सफाई कर्मचारी के पद पर काम करने को तैयार ही नहीं हैं. यही वजह है इस देश में स्वीपर को काम के बदले लाखों की सैलरी का ऑफर दिया जा रहा है. कंपनियां सफाई कर्मियों को एक्स्ट्रा छुट्टियों के साथ-साथ कई सुविधाएं भी मुहैया करा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित सफाई कंपनी एब्सोल्यूट डोमेस्टिक ने सफाईकर्मियों के लिए कई पैकेज का ऐलान किया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर यहां कोई काम करना चाहता है तो उसे 72 लाख से 1 करोड़ के बीच तक का पैकेज दिया जाएगा. दिन में केवल 8 घंटे काम करना होगा साथ ही हफ्ते में 2 दिन की छुट्टियां भी मिलेंगी. 

यह भी पढ़ें- जंग के बीच पत्नी संग फोटोशूट पर घिरे जेलेंस्की, वायरल तस्वीरों पर जमकर हुए ट्रोल

मामले को लेकर एब्सोल्यूट डोमेस्टिक (Absolute Domestics)के प्रबंध निदेशक जो वीस ने कहा, कंपनी को इन दिनों सफाईकर्मी नहीं मिल रहे हैं. यही वजह है कि हमने ऐसा ऑफर लॉन्च किया है. उन्होंने आगे बताया, नौकरी देने से पहले उम्मीदवार का इंटरव्यू लिया जाएगा. इसके बाद उसे जॉब ऑफर की जाएगी. वहीं, अगर कोई सफाईकर्मी ओवर शिफ्ट करता है तो उसे 3,600 रुपये प्रति घंटे एक्स्ट्रा पैसे भी मिलेंगे. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि सफाईकर्मियों की तलाश में कंपनी नए-नए विज्ञापन जारी कर रही हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें स्वीपर का काम करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं.


यह भी पढ़ें- PM Narendra Modi ने पूछा 'मुझे पहचानती हो', बच्ची का जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement