Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: आंटी का गजब का जुगाड़! फ्रिज का किया ऐसा इस्तेमाल, देखकर रह जाएंगे हैरान

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने फ्रिज से ऐसा जुगाड़ बैठाया है जो देखकर लोग दंग रह गए हैं.   

Latest News
Viral Video: आंटी का गजब का जुगाड़! फ्रिज का किया ऐसा इस्तेमाल, देखकर रह जाएंगे हैरान
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video News: दुनिया में जुगाड़ के महारथियों की कमी नहीं है. कुछ लोग अपनी देसी जुगाड़ से हर चीज को काम में लाने का तरीका खोज लेते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आंटी ने खराब फ्रिज का इस्तेमाल बेहद अनोखे तरीके से किया है.

आंटी का देसी जुगाड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुराना फ्रिज घर में रखा हुआ है. आंटी उसका दरवाजा खोलती हैं, तो अंदर जूतों की एक पूरी अलमारी नजर आती है. दरअसल, खराब हो चुके इस फ्रिज को आंटी ने जूते रखने के स्टैंड के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. उनके इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.


ये भी पढ़ें- पापा की परी का ये वाला टैलेंट देख चकरा जाएगा सिर, सोशल मीडिया पर Viral Video देख लोग भी रह गए हैरान


सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर laughwith_mm19 नामक अकाउंट से शोयर किया गया है, जहां कैप्शन में लिखा गया है, "इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 8 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और यूजर्स ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, "गर्मी के लिए ठंडे जूते," जबकि दूसरे ने "ठंडे जूतों" का मजाक बनाते हुए इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement