ट्रेंडिंग
जैसे ही यह बात वहां मौजूद बाकि लोगों को पता चली तो एटीएम से पैसे निकालने की होड़ लग गई. थोड़ी ही देर बाद एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी गई.
डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, हुआ यूं कि बुधवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर स्थित खापरखेड़ा कस्बे में एक व्यक्ति एक निजी बैंक के एटीएम से 500 रुपये निकालने पहुंचा था. इसके लिए जैसे ही उसने कार्ड से पैसे निकालने चाहे तो 500 के एक नोट की बजाय एक-एक कर 5 नोट बाहर आ गए. यह देखकर व्यक्ति हैरान रह गया. इसके बाद उसने एक बार फिर से 500 रुपये निकालने की कोशिश की तो 2,500 रुपये उसे फिर मिले.
इधर, जैसे ही यह बात वहां मौजूद बाकि लोगों को पता चली तो एटीएम से पैसे निकालने की होड़ लग गई. थोड़ी ही देर बाद एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखी गई. इसके बाद बैंक के एक ग्राहक ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम को बंद कराया.
ये भी पढ़ें- UP Police Bharti 2022: 40,000 अतिरिक्त कांस्टेबलों की भर्ती करेगी यूपी सरकार, दिसंबर तक नौकरी पक्की
इसके अलावा थोड़ी देर बाद बैंक के अधिकारी भी वहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एटीएम से अतिरिक्त नकदी निकल रही थी. अधिकारी ने बताया कि 500 रुपये के नोटों को गलती से एटीएम के 100 रुपये वाले ट्रे में रख दिया गया था. इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- Prayagraj Violence: कौन है मास्टरमाइंड जावेद पंप, क्यों जुड़ा है नाम के साथ 'पंप'
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.