Advertisement

अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस से की बेटे से बातचीत, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो

Viral Video: अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने अपने मिशन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने बेटे से बात की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस से की बेटे से बातचीत, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला वीडियो

Astronaut Sultan Al Neyadi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी (sultan al neyadi) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे हैं. वह अंतरिक्ष से लगातार सोशल मीडिया पर कई तरह की अपडेट देते नजर आ रहे हैं. अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने बेटे से बात करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनके बेटे ने कई तरह के सवाल पूछे हैं. यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है.

अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने अपने मिशन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने बेटे से बात की है. इस बातचीत के दौरान बेटे ने अपने पिता से पूछा कि पृथ्वी के बारे में उन्हें सबसे अधिक पसंद क्या है? जिसके जवाब में सुल्तान अल-नेयादी ने कहा कि पृथ्वी में जो चीज मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वह तुम हो. इस बीच  सुल्तान अल-नेयादी ने अपने आसपास की चीजें भी दिखाईं और उन्हें स्पेसवॉकिंग भी दिखाया. उन्होंने बेटे के साथ अंतरिक्ष का अनुभव भी शेयर किया.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सुल्तान अल-नेयादी और उनके बेटे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर लोग कई तरह के प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि इस बच्चे को जरूर अपने पिता पर गर्व हो रहा होगा. एक यूजर ने कहा कि यह वीडियो देखकर मैं भावुक हो गया, इससे प्यारा वीडियो शायद ही मैंने पहले कभी देखा हो. कुछ यूजर ने कमेंट किया कि उसे मेरी गुड विशेज, कितना प्यारा है. एक यूजर लिखते हैं कि यह कितना सुखद अनुभव होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement