Advertisement

Army के जवानों ने रक्षा मंत्री Rajnath Singh के लिए गाया 'संदेशे आते हैं..', वीडियो वायरल

Army jawans viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेना के जवान रक्षा मंत्री Rajnath Singh के सामने 'संदेशे आते हैं' गा रहे हैं.

Army के जवानों ने रक्षा मंत्री Rajnath Singh के लिए गाया 'संदेशे आते हैं..', वीडियो वायरल

Army Jawans Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Army jawans viral video: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) बुधवार को असम के दिनजान मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया. सेना के कुछ जवानों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गाना गाकर स्वागत किया, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. यह वीडियो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और उनके कमेंट्स और व्यूज़ बटोर रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से शेयर की गई एक क्लिप में सेना के जवानों को राजनाथ सिंह के आसपास खड़े और ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बॉर्डर से 'संदेशे आते हैं' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रक्षा मंत्री भी परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं.

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "भारतीय सेना के जवानों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए 'संदेशे आते हैं' गाना गाया. राजनाथ सिंह असम के दिनजान मिलिट्री स्टेशन पर उनसे बातचीत करते नजर आए. इस दौरान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और सेना के अन्य शीर्ष अधिकारी भी रक्षा मंत्री के साथ वहां मौजूद थे."

यह भी पढ़ें: Video: मिड डे मील में चावल और नमक खाते दिखे बच्चे, प्रिंसिपल सस्पेंड 

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 63 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. लोगों ने जवानों के जज्बे की सराहना की और देश की सेवा के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. एक यूजर ने लिखा,  - इसे कहते हैं हमारे जवानों का सच्चा सम्मान! गाना गाते अधिकारी का आत्मविश्वास तो देखिए! यह भारतीय सेना है. दूसरे यूजर ने लिखा, - इस वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो गए.

यह भी पढ़ें: Video: तेज तूफान के बीच रिपोर्टिंग करते वक्त उड़ा रिपोर्टर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

 

बता दें 'संदेसे आते हैं' गाना डायरेक्टर जेपी दत्ता की मशहूर फिल्म बॉर्डर का है, जिसे सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने अपनी आवाज दी. यह उन गानों में से एक है जो किसी की भी आंखें नम कर सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement