ट्रेंडिंग
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इसमें चींटियां साथ मिलकर एक सोने की चेन को कहीं ले जाती नजर आ रही हैं.
डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर इतने तरह का कंटेंट मौजूद है कि कई बार यह आपको हैरान कर देता है. कोई भरोसा नहीं कि आप अपनी स्क्रीन स्क्रोल करें और उस पर कुछ ऐसा दिख जाए जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी न हो. अब आज हम आपको कुछ ऐसा ही मजेदार दिखाने वाले हैं. वीडियो देखकर आप भी सिर पकड़ लेंगे.
इस वीडियो में आप चींटियों को सोने की चेन ले जाते हुए देखेंगे. इन्होंने दिखा दिया कि एकता में कितना बल होता है. सभी चींटियां एक साथ पूरा जोर लगाए इस चेन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रही हैं. यह वीडियो दिपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था. 15 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर आप हैरान हैं. इन्हें देखकर लोग पूछ रहे हैं कि क्या इन चींटियों को भी सजा मिलेगी ? क्या इन्हें जेल होगी ? अब जेल होगी या नहीं ये तो आप भी जानते हैं लेकिन जो भी हो वीडियो मजेदार है.
Viral Video: मॉडल के साथ खेल रहा था हाथी का बच्चा, Oops Moment का शिकार हो गई बेचारी
Smallest Gold Smugglers! 😅 pic.twitter.com/6kBASYP0si
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 24, 2021
यह भी पढ़ें: Viral Video: 'सोना कितना सोना है' पर नाचीं धनश्री वर्मा, लोगों ने यजुवेंद्र चहल को याद कर किए मजेदार कमेंट
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.