Advertisement

Video: नदी पार करने के लिए पानी में उतरे 3 शेर, गुस्साए दरियाई घोड़े ने ऐसे खदेड़ा बाहर

दरियाई घोड़े का गुस्सा देख शेरों की भी बत्ती गुल हो गई. एक तो वापस उसी जगह पर पहुंच गया जहां से वह नदी में घुसे थे.

Video: नदी पार करने के लिए पानी में उतरे 3 शेर, गुस्साए दरियाई घोड़े ने ऐसे खदेड़ा बाहर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानवरों के वीडियो देखना यूट्यूब पर टाइम पास का बेस्ट तरीका है. ऐसे ऐसे एंटरटेनिंग और हैरअंगेज वीडियो देखने को मिलते हैं कि पूछिए मत. अब क्या आप सोच सकते हैं कि आलसी सा दिखना वाला दरियाई घोड़ा तीन शेरों पर हमला कर सकता है. आपका जवाब ना होगा लेकिन वीडियो देखेंगे तो इस पर भी यकीन कर लेंगे.

शेर नदी पार करने के लिए पानी में उतरते हैं लेकिन दरियाई घोड़ा जाने किस बात पर एग्रेसिव हो जाता है और पानी में तेजी से शेरों की तरफ आता है. वह तुंरत एक शेर को खदेड़ते हुए बाहर निकालता है. एक साथी का ऐसा हाल होता देख बाकी भी चुपके से बाहर निकल आते हैं. भई जब दरियाई घोड़ा इतने गुस्से में हो तो उससे पंगा कौन लेगा. इस वीडियो को यूट्यूब पर हजारों लाइक मिले हैं और करीब तीन हजार से ज्यादा लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ऐसे दौड़ा कुत्ता जैसे लग गया हो करंट, लोगों को आई वीकएंड की याद

यह भी पढ़ें: Viral Video: पहले खाली सारी मूंगफली फिर लड़की को थप्पड़ मारकर भागा बंदर

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement