Advertisement

Viral Video: गुस्से में लाल गाय ने लड़कों को दौड़ाया, दोबारा पंगा लेने से पहले 100 बार सोचेंगे अब

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले यह गाय बाइक के इर्द-गिर्द चक्कर काटती है. इसके बाद वह इस शख्स दौड़ लगा देती है.

Viral Video: गुस्से में लाल गाय ने लड़कों को दौड़ाया, दोबारा पंगा लेने से पहले 100 बार सोचेंगे अब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर बहुत ही मजेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कुछ हंसाते हैं तो कुछ सिखाते हैं. फिलहाल जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उससे आपको सीख मिलेगी कि आप एक गाय से पंगा लेना आपको कितना भारी पड़ सकता है. यूं तो गौ माता बहुत ही शांत और सौम्य स्वभाव की होती हैं लेकिन अगर कोई गुस्सा दिला दे तो यह सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटती. इस वीडियो में आपको इसका सबूत मिल जाएगा.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले यह गाय बाइक के इर्द-गिर्द चक्कर काटती है. इसके बाद वह इस शख्स दौड़ लगा देती है. वह भी ऐसे भी भागती है कि मानों मजा चखाकर ही रहेगी और मौका पाकर बाइकवाला भी गाड़ी भगा लेता है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क बन गई नाला, स्कूटर पार्क करने की जगह सीधे गड्ढे में हुई लैंडिंग, पति-पत्नी घायल

ऐसा लग रहा है कि जरूर इन लोगों ने पहले गाय को परेशान किया होगी. तभी गाय का मूड इतना खराब हो गया कि वह इनके पीछे दौड़ पड़ी. वैसे इस तरह की घटना सड़क पर किसी हादसे का कारण भी बन सकती हैं. सड़क पर जानवरों का बेकाबू होना किसी खतरे से कम नहीं. आपने देखा होगा कि कई बार सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने की खबरें भी आती हैं. 

यहां देखें वीडियो: गाय को आया गुस्सा तो लड़कों को दौड़ा दिया

यह भी पढ़ें: OMG! सांप ने काटा तो गुस्से में आकर उसे चबा गया शख्स

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement