Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: नाराज दुल्हन ने स्टेज पर तोड़ी जयमाला, मनाते रह गए साथवाले

दुल्हन जयमाला के दौरान इतनी नाराज होती है कि उसके चेहरे का एक्सप्रेशन भी गुस्से वाला लग रहा है.

Viral: नाराज दुल्हन ने स्टेज पर तोड़ी जयमाला, मनाते रह गए साथवाले
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं. कहीं दूल्हा कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड होता है तो कहीं दुल्हन का मूड बिगड़ा रहता है लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दूल्हे का गुस्सा नजर आ रहा है. यह वीडियो जयमाला के समय का है. वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन न जाने किस बात पर नाराज है कि हाथ में ली हुई जयमाला तोड़ती दिख रही है. उसके आस-पास खड़ी महिलाएं उसे समझा रही हैं लेकिन वह किसी बात को लेकर खफा है.

यह भी पढ़ें: Pakistan: 8 साल से पुलिस कर रही थी चोरी की बाइक का इस्तेमाल, ऐसे खुली पोल

कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि शादी के प्रेशर के बीच कभी-कभी मन बहुत खराब हो जाता है. इसके बाद परेशानी-नाराजगी चेहरे पर दिखने लगती है. इस वीडियो में दुल्हन का यही अंदाज दिख रहा है. वह जयमाला के दौरान इतनी नाराज होती है कि उसके चेहरे का एक्सप्रेशन भी गुस्से वाला लगता है. आप दुल्हन के चेहरे पर गुस्सा देख सकते हैं. वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हन के गुस्से को देखकर घबरा रहा होता है. 

 

आप देखेंगे कि दुल्हन इतने गुस्से में होती है कि वह हाथ में पकड़ी हुई वरमाला को तोड़ने की कोशिश करती है. इस दौरान वरमाला से फूल झड़ने लगते हैं. आस-पास मौजूद लोगों को भी दुल्हन के गुस्से का अंदाजा हो जाता है. हालांकि यह पता नहीं चल पाता है कि दुल्हन किस वजह से गुस्से में है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: हाय गर्मी! स्कूटी की सीट पर बना दिया डोसा, आपके यहां क्या हाल है?

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement