ट्रेंडिंग
आनंद महिंद्रा के पेज पर यह वीडियो देख लोग उनसे रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे भी एक ऐसी जुगाड़ वाली कार बना दें.
डीएनए हिंदी: इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा का ट्विटर प्रोफाइल मजेदार कंटेंट देखने के लिए एक जबरदस्त अड्डा है. वह अपने सोशल मीडिया पेज पर ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं कि देखने वाले भी हैरान रह जाएं. अब लेटेस्ट वीडियो को ही लीजिए. आपको देखकर ऐसा लगेगा कि यह कोई डाइनिंग टेबल है. जी हां डाइनिंग टेबल तो है लेकिन यह केवल डाइनिंग टेबल नहीं है. इसके साथ ही यह एक गाड़ी भी है. आप इस पर सवार होकर एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं.
हमारी बातों पर यकीन नहीं तो खुद ही देख लीजिए. इस टेबल कार पर चार लोग सवार हैं और वह इस पर बैठकर पेट्रोल पंप पहुंचते हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं एक शख्स कुछ खा रहा है. एक काम कर रहा है, ऐसे ही सब कुछ न कुछ में बिजी हैं लेकिन किसी को भी कोई समस्या नहीं है.
यह भी पढ़ें: Boat के एक दिन के CEO से मिले पीएम मोदी, 11 साल के प्रथमेश ने उन्हें भी किया इंप्रेस
I guess this is e-mobility. Where ‘e’ stands for eat… pic.twitter.com/h0HKmeJ3AI
— anand mahindra (@anandmahindra) July 3, 2022
जैसा कि आप देख सकते हैं टेबल के नीचे पहिए लगे हैं. अब इसे चला किस तरह से रहे हैं ये तो साफ नहीं हो पा रहा लेकिन इनका स्टाइल और टेक्नोलॉजी अलग है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है और इसे अबतक 2.3 मिलियन लोग देख चुके हैं. लोग महिंद्रा से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वे ऐसा ही एक टेबल बना दें. संतोष मौर्या ने लिखा, सर इसे भारत में जुगाड़ कहते हैं. एक यूजर ने लिखा, इसे बुक करने की सुविधा भी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: महिला के बैठते ही पिचक गया साइकिल का टायर, लोग बोले - इसे लिफ्ट मत देना
If the dining table can move so can the Sofa..
— Herfunmaula 🇮🇳 (@herfunmaula) July 4, 2022
Courtesy: Engineering Around the world. pic.twitter.com/7FzTUQdrM6
Sir this is called Jugad in india
— Santosh Maurya (@Santosh09141060) July 4, 2022
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.