Advertisement

Viral Video: दारोगा की विदाई पर पुलिसकर्मियों का जबरा डांस, फरियादी करते रहे इंतजार

दारोगा के विदाई समारोह में पंजाबी गाने 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले' पर मजे से थिरकते दिखे सिपाही.

Viral Video: दारोगा की विदाई पर पुलिसकर्मियों का जबरा डांस, फरियादी करते रहे इंतजार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश अमरोहा के आमदपुर थाने के दारोगा ओमकार सिंह के रिटायरमेंट पर थाने में जश्न का आयोजन किया गया. दारोगा के साथियों ने थाने में उनके रिटायरमेंट के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया था. इस विदाई समारोह में डीजे का भी इंतजाम किया गया था और समारोह के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मी एक साथ डीजे पर नाचते हुए नजर आए. दारोगा के विदाई समारोह के दौरान सभी पुलिसकर्मी कामकाज छोड़कर समारोह में इतन व्यस्त हो गए कि दारोगा समारोह शाम चार बजे तक चलता रहा. यह जश्न सोमवार 31 अक्टूबर को हुआ और सुबह करीब नौ बजे से शाम 4 बजे तक चला. 

समारोह के दौरान दारोगा और सिपाही सभी पंजाबी गाने 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले' पर मजे से थिरकते हुए दिखे. पुलिसवालों का यह कार्यक्रम पूरा दिन चलता रहा और इससे आस-पास के लोगों को भी परेशानी हुई. पुलिस वाले जश्न में इतना डूबे हुए थे कि थाने में शिकायत करने आए लोग भी इनका डांस देखकर इंतजार करने के बाद वापस लौट गए. थाने में पुलिसवालों के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो देख कई लोग पुलिसवालों के डांस के मजे ले रहे हैं तो कई लोगों ने पुलिसवालों के इस तरह से थाने में पार्टी करने को गलत बताया. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: राजस्थान में इंदिरा रसोई के बर्तन चाट रहे थे सूअर, BJP ने की जांच की मांग

वीडियो को ट्विटर पर राशिद चौधरी ने शेयर करते हुए लिखा, 'दारोगा के विदाई समारोह पर डांस करती अमरोहा जनपद के थाना आदमपुर की पुलिस'. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने कहा कि दारोगा ओमकार सिंह का कार्यकाल बहुत ही बढ़िया रहा है. दारोगा की रिटायरमेंट पार्टी में पुलिसवालों ने खुश होकर डांस किया तो इसमें कुछ गलत नहीं है. 

ये भी पढ़ें - 61 की उम्र में ये शख्स रचा चुका है 87 शादियां, अब फिर बनेगा दूल्हा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement