Advertisement

Joe Biden ने लड़कियों को दी डेटिंग टिप्स, दी ऐसी सलाह कि सुनकर हैरान हैं लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लड़कियों को जो डेटिंग टिप दी वो उम्र से जुड़ी है. इसे सुनकर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई.

Joe Biden ने लड़कियों को दी डेटिंग टिप्स, दी ऐसी सलाह कि सुनकर हैरान हैं लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक लड़की को डेटिंग से जुड़ी एक सलाह दी. बाइडन, इरविन वैली कम्युनिटी कॉलेज के एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे. इस प्रोग्राम के बाद राष्ट्रपति एक छोटी लड़की के कंधे पर हाथ रख कर उसे सलाह दी. उन्होंने कहा कि 30 साल की उम्र से पहले किसी को सीरियस होकर डेट न करें. कई लोग इसके लिए बाइडन की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसके लिए बाइडन की आलोचना भी कर रहे हैं. 

जब प्रोग्राम खत्म होने के बाद जो बाइडन के साथ लोग मिल रहे थे और तस्वीरें खिंचवा रहे थे तभी बाइडन ने कॉलेज परिसर में एक लड़की को डेटिंग टिप्स भी दी. बाइडन का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को ट्विटर पर Kalen D’Almeida नाम के यूजर ने शेयर किया है इस वीडियो को 55 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और 44 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. 

ये भी पढ़ें - Video: लुटेरों से अकेली भिड़ गई बैंक मैनेजर, महिला के आगे पस्त हुए बदमाश

जो बाइडन ने इससे पहले एक बार अपनी एक रिश्ते के बारे में खुलासा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि जब वह 30 साल के थे तब उनकी एक दोस्त थी जो उनसे 18 साल छोटी थी. बाइडन की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी और इसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. जो बाइडन ने अपनी इस दोस्ती की जानकारी तब दी थी जब वह नेशनल एजुकेशन एसोसिएशन में एक भाषण दे रहे थे. जो बाइडन ने बीच में रुक कर कहा था 'हम बहुत पीछे समय में जाते हैं जब वह 12 साल की थी और मैं 30 साल का था. मुझे उससे काफी कुछ सीखने में मदद मिली थी'. 

ये भी पढ़ें - इतने महंगे क्यों होते हैं घोड़े, इन पॉइन्ट्स के आधार पर तय होती है कीमत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement