Advertisement

'कूलर क्यों बंद किया?' पूछे जाने पर महिला ने जूतों से की शख्स की धुनाई, वीडियो वायरल

Ambikapur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अस्पताल में सो रहे शख्स को चप्पल से पीटती नजर आ रही है.

'कूलर क्यों बंद किया?' पूछे जाने पर महिला ने जूतों से की शख्स की धुनाई, वीडियो वायरल

ambikapur viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया के दौर में हम उन वीडियो और तस्वीरों से रूबरू होते हैं जिनसे अमूमन अनजान रहते हैं. सोशल मीडिया पर देश के दूरदराज इलाकों की वीडियो नजर आ जाती है. हाल के दिनों में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देख कर लोग हैरान हैं. एक चौंकाने वाले मामले में एक महिला की तरफ से एक शख्स की पिटाई की जा रही है. मजह एयर कूलर बंद करने पर आपत्ति जताने पर एक पुरुष को महिला ने लात मारी और चप्पल से पीटा. यह घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में हुई जहां ओपीडी में आराम से सो रहे शख्स को एक महिला की तरफ से पीटा गया. 

शख्स ने महिला से बस इतना पूछा कि उसने कूलर क्यों बंद कर दिया? इसके बाद महिला ने अपना आपा खो दिया और जल्द ही उनके बीच बहस शुरू हो गई. घटना के एक वीडियो में एक आदमी फर्श पर बैठा दिखाई दे रहा है, तभी एक महिला उसकी तरफ आती है और उसे चप्पल से मारना शुरू कर देती है. वह उस पर चिल्लाती है, लगातार उसे चप्पलों से मारती है, जबकि उसके बगल में खड़ा एक अन्य व्यक्ति पीड़ित को डंडे से मारता रहता है.

यह भी पढ़ें: इस महिला के नाम हुआ चाय बनाने का World Record, एक घंटे में बहा दी नदियां

देखें वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral CCTV Footage: पुलिस की बंदूक से अचानक चली गोली, घायल हुआ दुकानदार

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. चंद एक्टिविटी के लिए महिला की आलोचना करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - यह शर्मनाक है. दूसरे यूजर ने लिखा - यह मनमानी बेचारे के साथ ठीक नहीं है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement