Advertisement

Viral Video: गली बन गई जंग का मैदान, महिलाओं ने महिलाओं पर बरसाए लाठी डंडे

महिलाओं और पुरुषों का एक झुंड लाठी डंडे लिए कुछ लोगों पर हमला कर देता है. इन्होंने ऐसा लाठीचार्ज किया कि दूसरी टीम को सांस लेने का मौका नहीं मिला.

Viral Video: गली बन गई जंग का मैदान, महिलाओं ने महिलाओं पर बरसाए लाठी डंडे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अलीगढ़ दबंगों ने महिला व बच्चों को घर से खींचकर गली में जमकर पीटा. इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा दबंग एक महिला व बच्चों को लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यह पूरा हंगामा लव मैरिज को लेकर शुरू हुआ. पिछले कई दिनों से दो परिवारों में विवाद चल रहा था. एक दिन बात मार-पीट तक पहुंच गई. हंगामे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो दिन पुराना है. मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग चोटिल बताए जा रहे हैं. दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत भी दे दी गई है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. यह वीडियो क्वारसी थाना इलाके के नौरंगाबाद का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गांव में हो रही थी पूजा, अचानक गिर पड़ा मंदिर का रथ, बाल-बाल बचे लोग

वीडियो में आप देखेंगे कि महिलाओं और पुरुषों का एक झुंड लाठी डंडे लिए कुछ लोगों पर हमला कर देता है. इन्होंने ऐसा लाठीचार्ज किया कि दूसरी टीम को सांस लेने का मौका तक नहीं दिया. एक लड़का बचने की कोशिश करता हुआ भागता दिख रहा है लेकिन उसे भी रोक लिया जाता है. गली के बीचोंबीच ऐसा हंगामा कि हिम्मत नहीं हुई कि वह बीच में आकर इस झगड़े को शांत करा सके. महिलाएं एक एक कर घर से बाहर निकलती हैं और हमला कर देती हैं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह पहले से ही इस 'युद्ध' की तैयारी किए बैठी थीं.

यह भी पढ़ें: अशनीर ग्रोवर ने कम किया 10 किलो वजन, फोटो देख लोग बोले- भाई क्या कर रहा है ?

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement