Advertisement

अब केरल में दिखा कुत्ते का कहर, बेवजह मासूम को बनाया शिकार, चीखें निकाल देगा Video

मासूम लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, उसने जैसे तैसे अपना पैर बचाया तो कुत्ता उसका हाथ चबा गया.

अब केरल में दिखा कुत्ते का कहर, बेवजह मासूम को बनाया शिकार, चीखें निकाल देगा Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली-एनसीआर के बाद अब केरल से कुत्ते के आतंक का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो इतना खतरनाक है कि उसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. कुछ पल के लिए आपका दिमाग सुन्न पड़ जाएगा और आप समझ ही नहीं पाएंगे कि इसपर रियेक्ट कैसे किया जाए.

क्या है पूरा मामला?
मामला केरल के कोझीकोड जिले का है. यहां एक बच्चा बड़े ही आराम से सड़क पर साइकिल चला रहा था. तभी अचानक एक कुत्ता बच्चे के पास आया और बिना वजह उस पर हमला कर दिया.  हमला इतना खतरनाक था कि उसे देखकर किसी की भी चीखें निकल जाएं. वहीं, यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यहां देखें वीडियो -

यह भी पढ़ें- Video: सांप को किस कर रही थी लड़की, नहीं पता था वो करेगा ऐसी हरकत

आप देख सकते हैं कैसे बच्चा चुपचाप साइकिल चला रहा था. इस दौरान ना जाने कहां से वहां एक आवारा कुत्ता आया और बेवजह बच्चे पर बरस पड़ा. मासूम लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, उसने जैसे तैसे अपना पैर बचाया तो कुत्ता उसका हाथ चबा गया. इतना ही नहीं, कुत्ते ने बच्चे को घसीटने की भी कोशिश की. वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त मासूम किस हद तक डर और दर्द से जूझ रहा होगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद पीड़ित नूरस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके हाथ-पैर पर गहरी चोटें आई हैं. घटना के बाद से ही बच्चे के मन में एक डर बैठ गया है.

यह भी पढ़ें: Video: फटा सीवर का पाइप, मैनहोल से ऐसे निकला पानी जैसे काला फव्वारा हो...

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है. इससे पहले बीते हफ्ते गाजियाबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर एक पालतू कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया था और ठीक इसी तरह कुछ नोएड़ा में भी देखने को मिला. यहां एक पालतू जर्मन शेफर्ड ने डिलीवरी बॉय को अपना शिकार बनाया. 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement