Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

इस 1 रुपये के नोट में ऐसा क्या है कि लोग मुंहमांगी कीमत देने को हो गए तैयार

अगर आपको भी पुराने नोटों और सिक्कों के कलेक्शन का शौक है तो यह आपको लाखों रुपये दिला सकता है. पुराने नोटों और सिक्कों की कीमत आज कल आसमान छू रही है.

इस 1 रुपये के नोट में ऐसा क्या है कि लोग मुंहमांगी कीमत देने को हो गए तैयार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने पुरानी और युनीक चीजों के लिए लोगों को हजारों लाखों रुपये खर्च करते देखा होगा. इन एंटीक चीजों पर लोग रुपयों की बारिश करने को तैयार रहते हैं. आज हम आपको ऐसी एक चीज के बारे में बताने वाले हैं जिसके लिए अब हजारों में बोली लग रही है. यह एक रुपये का नोट है जिसकी कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे. वैसे तो किसी भी नोट की वैल्यू उस पर लिखी कीमत जितनी ही होती है लेकिन इनमें से कई नोटों और सिक्कों में कुछ ऐसी खासियत होती हैं कि इनकी कीमत हजारों और लाखों में पहुंच जाती है. 

अगर आपको भी पुराने नोटों और सिक्कों के कलेक्शन का शौक है तो यह आपको लाखों रुपये दिला सकता है. पुराने नोटों और सिक्कों की कीमत आज कल आसमान छू रही है. आज हम आपको ऐसे ही एक नोट के बारे में बताते हैं जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी. एक रुपये के यूनिक नोट को ऑनलाइन बेवसाइट पर हजारों मे बेचा जा रहा है. एक रुपए का यह नोट करीब 30 साल पुराना है जिसका नंबर 786786 है. इसका प्रीफिक्स नंबर 56S है और इस पर उस टाइम भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर एस वेंकिटरमणन (S Venkitaramanan) के साइन भी हैं. 

यह भी पढ़ें: Funny Video: बदला लेने उतरे अंकल, ऐसा डराया कि कुत्ता बन गया भीगी बिल्ली 

Coin auction

एक रुपए का यह नोट ऑनलाइन coinbazzar नाम की बेवसाइट पर 42 हजार में बेचा जा रहा है. इसकी कीमत 55 हजार रखी गई है जिसके बाद इसे 13 हजार के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है. इस वेबसाइट पर और भी कई नोट और सिक्के मौजूद हैं. जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये में है.  

यह भी पढ़ें: Viral Video: बच्चे को नहीं पसंद था टर्किश आइसक्रीम वाले का खेल, मुक्का मार छीन कर भागा

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement