Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

78 वर्षीय दादा और 58 वर्षीय दादी ने रचा इतिहास, दुनिया को चौंकाने वाले दो अद्भुत प्लैंक रिकॉर्ड

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें व्यक्ति को अपने दोनों पैरों के पंजों और कोहनियों के सहारे ज़मीन पर टिके रहना होता है, आमतौर पर प्लैंक को एक कठिन एक्सरसाइज माना जाता है, हाल ही में दो लोगों ने अपने जबरदस्त संकल्प और फिटनेस से दुनिया को हैरान कर दिया.

78 वर्षीय दादा और 58 वर्षीय दादी ने रचा इतिहास, दुनिया को चौंकाने वाले दो अद्भुत प्लैंक रिकॉर्ड

Plank Exercise World Record

Add DNA as a Preferred Source

आमतौर पर प्लैंक को एक कठिन एक्सरसाइज माना जाता है, जिसमें शरीर को पूरी ताकत और संतुलन के साथ एक मुद्रा में स्थिर रखना होता है. लेकिन हाल ही में दो लोगों ने अपने जबरदस्त संकल्प और फिटनेस से दुनिया को हैरान कर दिया. 

78 वर्षीय मेनार्ड विलियम्स की प्लैंक 

न्यूज़ीलैंड के 78 वर्षीय मेनार्ड विलियम्स ने प्लैंक की कठिन मुद्रा में 30 मिनट से ज्यादा समय बिताकर दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. खास बात यह रही कि उन्हें रिकॉर्ड के लिए केवल 3 मिनट तक प्लैंक करना था, लेकिन उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति से इसे कई गुना अधिक समय तक निभाया. 

58 वर्षीय डॉना जीन वाइल्ड का रिकार्ड 

दूसरी ओर, कनाडा की 58 वर्षीय डॉना जीन वाइल्ड, जिन्हें लोग प्यार से ‘दादी मां’ कहते हैं, ने महिलाओं में सबसे लंबा प्लैंक करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. वह चार घंटे 30 मिनट तक प्लैंक मुद्रा में बनी रहीं. डॉना पांच बच्चों की मां और 12 बच्चों की दादी हैं. उन्होंने यह अद्भुत कारनामा उस स्कूल में किया, जहां वह वाइस प्रिंसिपल थीं, और उनके इस प्रयास को देखने के लिए वहां के छात्र भी मौजूद रहे. 

क्या होता है प्लैंक? 

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें व्यक्ति को अपने दोनों पैरों के पंजों और कोहनियों के सहारे ज़मीन पर टिके रहना होता है, जबकि बाकी शरीर सीधा और हवा में रहता है. यह मुख्यतः कोर मसल्स, कमर, छाती और कंधों को मजबूत करने में मदद करता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement