Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

65 साल के नकछेद ने 24 साल की लड़की से कर ली शादी, 6 बेटियों ने भी दिया पिता का साथ

Strange Marriage News: यूपी के बाराबंकी में 6 बेटियों के 65 साल के पिता ने अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी कर ली है.

65 साल के नकछेद ने 24 साल की लड़की से कर ली शादी, 6 बेटियों ने भी दिया पिता का साथ

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अनोखी शादी हुई है. यहां 65 साल के एक बुजुर्ग ने 24 साल की लड़की से शादी की है. हैरान की बात तो यह है कि 65 साल के नकछेद 6 बेटियों के बाप हैं. इस शादी में उनके परिवार ने भी उनका पूरा साथ दिया है. इस उम्र में भी शादी के लिए नकछेद का जोश एकदम हाई था. शादी में नकछेद ने जोरदार डांस किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

यह मामला बाराबंकी के जामिन हुसैनपुर गांव का है. रविवार को हुई यह शादी इसलिए चर्चा में है कि 65 साल के नकछेद यादव ने खुद से 41 साल छोटी और अपनी ही बेटियों की उम्र की लड़की से शादी की. इस शादी में उनकी बेटियां, नाती, दामाद और अन्य रिश्तेदार भी शामिल हुए. यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई और कामाख्या देवी मंदिर इसका गवाह बना.

यह भी पढ़ें- दहेज के लिए बीवी के कपड़े उतारकर पीटता था, लाइट से जलाकर हंसता था 'हैवान' पति

पहली पत्नी की हो गई थी मौत
बताया गया है कि नकछेद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. नकछेद ने अपने पूरे परिवार की सहमति के बाद ही शादी करने का फैसला किया. उनकी सभी 6 बेटियों की शादी हो चुकी है. उनकी दुलहन नंदिनी की उम्र उनकी बेटियों के बराबर ही है. अब पूरे बाराबंकी जिले में इस तरह की शादी चर्चा में है क्योंकि दूल्हे और दुलहन की उम्र में अंतर काफी बड़ा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement