Advertisement

61 साल की महिला ने की 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से शादी, 17 पोते-पोतियों के बाद अब कर रही बच्चे की प्लानिंग

महिला के 17 पोते-पोतियां हैं लेकिन अब कुरैन से शादी के बाद वे एक बार फिर बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं.

61 साल की महिला ने की 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से शादी, 17 पोते-पोतियों के बाद अब कर रही बच्चे की प्लानिंग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं प्यार अंधा होता है, ये ना उम्र देखता है ना ही कोई सामाजिक बंधन. अमेरिका से इस कहावत को सच कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 24 साल का लड़का 61 साल की महिला को दिल दे बैठा. फिर क्या था, प्यार का ऐसा रंग चढ़ा कि दोनों ने साथ-जीने मरने की कसमें खाईं और सितंबर 2021 में दोनों ने शादी कर ली. आइए जानते हैं इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में-

अमेरिका के जॉर्जिया के रहने वाले 24 साल के कुरैन मैकेन और 61 साल की चेरिल मैकग्रेगोर में 37 साल का फासला है. महिला के 17 पोते-पोतियां हैं लेकिन अब कुरैन से शादी के बाद वे एक बार फिर बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं. मामले को लेकर चेरिल का कहना है कि उनकी उम्र बहुत ज्यादा हो गई है इसलिए खुद प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं. ऐसे में वो सेरोगेसी या बच्चा गोद लेने की तैयारी कर रही हैं. इसके लिए कपल ने शॉपिंग भी करना भी शुरू कर दिया है. घर में बच्चे के स्वागत के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद मां से मिलकर फूट-फूटकर रोया शख्स, वीडियो देख लोग बोले- ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत नजारा

कैसे हुई मुलाकात?
जानकारी के अनुसार, चेरिल और कुरैन साल 2012 में एक-दूसरे से मिले.  उस समय कुरैन महज 15 साल के थे और एक रेस्टोरेंट में काम किया करते थे. यहां चेरिल का बेटा क्रिस उनका मैनेजर था. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का संपर्क टूट गया. इसके बाद 4 नवंबर 2020 को एक बार फिर दोनों की मुलाकात हुई और इस बार ये मुलाकात प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

आपको बता दें कि कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है.  डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों को टिकटॉक पर  8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इतना ही नहीं, दोनों की शादी को टिकटॉक पर लाइव भी दिखाया गया था. उस समय  2 मिलियन लोगों ने लाइव देखा और कपल को ढेर सारी बधाइयां दी. हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने कपल को ट्रोल भी किया. आज भी उम्र के फासले के चलते कपल को लोगों से ताने सुनने पड़ते हैं लेकिन प्यार कहां समाज की परवाह करता है. लोगों के इन तानों के जवाब में कपल का कहना है कि उन्हें दुनिया की परवाह नहीं है. वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं. दुनिया चाहे जो बोले लेकिन वे कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें-पालतू कुत्ते ने काट खाया Zomato डिलीवरी ब्वॉय का प्राइवेट पार्ट, वीडियो देख सहम उठेगा दिल  

बहरहाल सोशल मीडिया पर यह अनोखी लव स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement