Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: लड़की के चक्कर में सीनियर्स ने कर दी जूनियर की पिटाई, हॉस्टल रूम का वीडियो वायरल

घटना एसआरकेआक इंजीनियर कॉलेज की है. पीड़ित छात्र सेकेंड ईयर में पढ़ता है. बताया जा रहा है कि लड़की से रिश्ते के चक्कर में सीनियर गुस्से में थे.

Viral Video: लड़की के चक्कर में सीनियर्स ने कर दी जूनियर की पिटाई, हॉस्टल रूम का वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आंध्र प्रदेश के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लड़के एक जूनियर की रैगिंग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लड़के न सिर्फ जूनियर को लोहे की रॉड से पीटते नजर आ रहे हैं बल्कि उन्होंने उसे गर्म प्रेस से भी जलाया. वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़कों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि सीनियर छात्र इस जूनियर से इसलिए नाराज थे क्योंकि उसका किसी लड़की के साथ रिश्ता था.

घटना एसआरकेआक इंजीनियर कॉलेज की है. पीड़ित छात्र सेकेंड ईयर में पढ़ता है. उसकी पिटाई करने वाले छात्र थर्ड ईयर में पढ़ने वाले प्रेम, प्रवीण और स्वरूप शामिल हैं. खबर है कि जूनियर लड़का अंकित किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. यह बात सीनियर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई. वे उससे इतने नाराज हुए कि उन्होंने उसके कमरे में जाकर अंकित की पिटाई कर दी.

यह भी पढ़ें: OMG! एक मिनट में बजाई 1,140 तालियां, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

जांच में जुटे पुलिसकर्मी बी कृष्ण कुमार ने बताया कि पीटने वाले छात्रों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है. इस घटना के बाद 4 नवंबर को चारों छात्र फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने शनिवार 5 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया. जब कॉलेज को पूरी जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है.

 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एलन मस्क के हिंदी वाले ट्वीट, जानिए क्या है सच्चाई 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement