ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां तीन साल की एक बच्ची शुतुरमुर्ग को गले लगाते हुए नजर आ रही है.
डीएनए हिंदी: जंगल सफारी (Jungle Safari) की जर्नी काफी मदेजार होती हैं क्योंकि इस सफर में प्राकृति की सुदंरता और जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देखने का मौका मिलता है. खास तौर पर बच्चे जंगली जानवरों को देख कर काफी मोहित हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची को शुतुरमुर्ग (Ostrich) को गले लगाते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर बच्ची की तारीफ कर रहे हैं और उसकी एक्टिविटी को क्यूट बता रहे हैं.
वीडियो में नजर आ रहा है कि जब वह बच्ची शुतुरमुर्ग को अपनी कार से दानें खिला रही थी, तभी बच्ची ने उसे गले लगाने की कोशिश की. हालांकि, शुतुरमुर्ग को खाने में अधिक दिलचस्पी थी, न कि बच्ची के गले लगाने में. वीडियो टेनेसी के अलामो में टेनेसी सफारी पार्क का है, जहां तीन साल की क्यूट बच्ची शुतुरमुर्ग को कार में खींचने की कोशिश करती है. बच्ची कस कर शुतुरमुर्ग को पकड़ती है.
ये भी पढ़ें - Love & Relationship: अपने पार्टनर के लिए बहुत वफादार होते हैं दीमक, मरने के बाद भी किसी दूसरे से नहीं बनाते संबंध
यहां देखें वीडियो
3-year-old Emma got up close with an ostrich at the Tennessee Safari Park in Alamo, TN 😅
‘We are all scared of the ostriches, but not her,’ said Emma’s mom Tabatha Lynn Collins, via Storyful. ‘She kept saying she wanted to hug the big bird, and she did. We were all stunned.’ pic.twitter.com/wdnOT7nxPt— NowThis (@nowthisnews) September 21, 2022
वीडियो को नाउ दिस न्यूज के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है, जिस पर यूजर्स काफी इंटरैक्ट कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ये भी पढ़ें - रिश्तों में आ रही है खटास तो देखें ये वीडियो, फिर जवां हो जाएगा प्यार
सफारी पार्क की वेबसाइट के अनुसार यहां रहने वाले शुतुरमुर्ग और इमू आक्रामक नहीं हैं. पार्क के कर्मचारी कहते हैं, "पक्षी केवल सफेद कप में चारा ढूंढते हैं, लेकिन चेतावनी ये भी है कि मुंह वाला कोई भी जानवर आपको काट सकता है!"
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.