Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Reel के चक्कर में गंवाई जान, चलती ट्रेन में लटका और सीधे खंभे से टकराया

चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने की यह घटना पंजाब की है. यह वीडियो लुधियाना से अंबाला जाने वाली मालवा एक्सप्रेस का है.

Reel के चक्कर में गंवाई जान, चलती ट्रेन में लटका और सीधे खंभे से टकराया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर चलती ट्रेन में स्टंट करते हुए एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लड़का चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटक कर स्टंट कर रहा था फिर अचानक कुछ ऐसा होता है कि लड़के की यह हरकत उसके लिए जानलेवा स्टंट साबित हो जाती है. लड़के के स्टंट का यह वीडियो ट्रेन में बैठे एक पैसेंजर ने खिड़की से रिकार्ड किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का स्टंट के लिए तेज रफ्तार ट्रेन से बाहर लटका हुआ है इतने में ही लड़के का सिर रेलवे ट्रेक पर मौजूद सिग्नल के पोल से टकरा जाता है और फिर लड़का नीचे गिर जाता है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क किनारे गोलगप्पे खाता दिखा हाथी, देखें कैसे लिए चटकारे

चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने की यह घटना पंजाब की है. यह वीडियो लुधियाना से अंबाला जाने वाली मालवा एक्सप्रेस का है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खतरनाक स्टंट करने वाले इस लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना चावा रेलवे स्टेशन के पास की है जहां पर 6 अक्टूबर की शाम को रेलवे ट्रेक पर पुलिस को इस शख्स का शव मिला. शख्स की उम्र करीब 25 साल है. इसके पास से कोई भी आईडी या मोबाइल फोन नहीं मिला जिस वजह से इसकी पहचान नहीं की जा सकी. मृतक की पहचान न होने की वजह से पुलिस ने इसका अंतिम संस्कार करवा दिया.

यह भी पढ़ें: खुद को बताया एस्ट्रोनॉट, कहा-पृथ्वी पर लौटकर करूंगा शादी, लूटे 25 लाख

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement