ट्रेंडिंग
गोली चलाने वाले युवक माइकल की मां ठंडी फ्रेंच फ्राइज को लेकर कर्मचारी से सवाल कर रही थी. इसी बीच कर्मचारी के हंसने पर युवक को इतना गुस्सा आया कि उस पर गोली चला दी.
डीएनए हिंदी: आपने पार्किंग के झगड़े, वेज की जगह नॉनवेज आने पर बहस और खाने में छिपकली या कॉकरोच निकलने पर होने वाले विवाद तो खूब सुने होंगे लेकिन न्यूयॉर्क में जो हुआ वह नेक्स्ट लेवल है. यहां एक 20 साल के युवक ने अपनी मां को ठंडी फ्रेंच फ्राइज सर्व किए जाने पर रेस्त्रां के कर्मचारी पर गोली चला दी. यह घटना McDonald's की है. युवक को ठंडी फ्रेंच फ्राइज देखकर इतना गुस्सा आया कि सीधे गोली चला दी. इस हमले में 23 साल के केविन होलोमैन की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga रैली के दौरान मनोज तिवारी ने तोड़े 4 नियम, कटा 41 हजार का चालान
बता दें कि गोली चलाने वाले युवक माइकल की मां ठंडी फ्रेंच फ्राइज को लेकर कर्मचारी से सवाल कर रही थी. जब उसने मैनेजर से बात करने को कहा तो कर्मचारी को हंसी आ गई. बस इसी बात पर माइकल को इतना गुस्सा आया कि उस पर गोली चला दी. केविन की हत्या करने वाले माइकल मॉर्गन पर साल 2021 में भी एक क्रिमिनल केस लगा था. बता दें कि माइकल पर साल 2021 में भी क्रिमिनल चार्ज लगे थे.
यह भी पढ़ें: पत्नी रूठकर मायके चली गई है, उसे मनाकर लाना है... छुट्टी की एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर हुई वायरल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं