Advertisement

Shocking! बिल्लियों को नहीं मिला खाना, नोच-नोच कर खा गईं मालकिन का शव

जब आसपास बदबू फैलने लगी तो लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ है और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.

Shocking! बिल्लियों को नहीं मिला खाना, नोच-नोच कर खा गईं मालकिन का शव
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां एक महिला के शव को उसकी पालतू बिल्लियों ने नोच-नोच कर खा लिया. करीब दो हफ्ते तक किसी को इस घटना के बारे में खबर तक नहीं लगी. दरअसल महिला इस घर में अकेले रहती थी उसने 20 बिल्लियां पाली हुई थीं. एक दिन अचानक महिला की मौत हो गई. वह घर पर अकेले ही रहती थी इसलिए किसी को इसकी मौत की खबर नहीं हुई.

महिला का शव घर के अंदर ही पड़ा रहा. करीब दो हफ्ते तक शव घर में था. जब आसपास बदबू फैलने लगी तो लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ है. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस आई तो जो सामने आया वह हैरान करने वाला था. घर के अंदर एक आधा खाया हुआ शव पड़ा था और सभी बिल्लियां उसके आसपास बैठी हुई थीं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गुस्से में लाल गाय ने लड़कों को दौड़ाया, दोबारा पंगा लेने से पहले 100 बार सोचेंगे अब

बिल्लियों के मुंह और शरीर पर खून के धब्बे थे और कई जगह हड्डियां भी फैली हुई थीं. पुलिस का कहना है कि महिला के घर में कोई और सदस्य नहीं था इसलिए किसी को मौत की खबर नहीं हुई और इतने दिन जब बिल्लियों खाना नहीं मिला तो उन्होंने मृत शरीर को ही अपना भोजन बना लिया.

यह भी पढ़ें: OMG! सांप ने काटा तो गुस्से में आकर उसे चबा गया शख्स

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement