Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

OMG! 300 साल पुराने जहाज में मिला अरबों-खरबों का खजाना, मालिकाना हक को लेकर दो देशों में जंग

इन जहाजों में सोने की सिल्लयां, सोने के सिक्के, सेविले से बनी तोपें, चाइनीज क्रॉकरी जैसी चीजें देखने को मिल रही हैं.

OMG! 300 साल पुराने जहाज में मिला अरबों-खरबों का खजाना, मालिकाना हक को लेकर दो देशों में जंग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करीब 300 साल पहले डूबे मशहूर जहाज सैन जोस गैलियन के करीब जहाज के कुछ अवशेष मिले हैं. ये अवशेष बेशकीमती सोने से लदे हुए हैं. इनकी कीमत करीब 17 बिलियन डॉलर का सोना है. न्यूजवीक की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैन जोस 1708 में डूबा था.

साल 2015 में नौसैनिकों ने इस जहाज को ढूंढा था. इसके खोज के बाद से ही इस मलबे के मालिकाना हक के लिए विवाद चल रहा है. नौसैनिकों का दल इसकी निगरानी कर रहा है. इसके पास रिमोट से चलने वाले वाहनों को भेजा गया. इन वाहनों ने इस जहाज के पास ही दो और जहाज ढूंढ निकाले हैं. इनमें से एक कोनियल बोट और एक स्कूनर है. दोनों करीब 200 साल पुराने बताए जा रहे हैं.

इतिहासकार सैन जोस गैलियन को खजाने का भंडार मानते हैं. इन दो जहाजों की जो तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं उसमें सैन जोस के खजाने को देखा जा सकता है. सोने की सिल्लयां, सोने के सिक्के, सेविले से बनी तोपें, चाइनीज क्रॉकरी जैसी चीजें कैमरे में कैद हुईं है. मिट्टी से ढकी हुई तोपें, कांच की बोतलों के टुकड़े, सोने के टुकड़ों जैसी चीजें कैमरे में कैद हुई हैं. इन अवशेषों के बारे में भूवैज्ञानिक और विस्तार से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शेरनी को इंप्रेस करने के लिए भिड़ गए दो शेर, लोग बोले- बाबू भाई लड़की का चक्कर

स्पेन का सैन जोसे जहाज 1708 में कैरेबियाई सागर में डूब गया. अंग्रेजों ने स्पेन पर हमला किया था, जिसके बाद स्पेन अपने देश के खजाने का एक बड़ा हिस्सा जहाजों में भरकर सुरक्षित जगह ले जा रहा था. अंग्रेजों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उस खजाने को लूटने के लिए 8 जून 1708 जहाज पर हमला बोल दिया.

हमले में जहाज में आग लग गई और कीमती सामान भी जलकर खाक होने लगा. इस दौरान सैन जोस जहाज पर सैनिकों के साथ 600 लोग मौजूद थे. इस हमले में सभी लोग समंदर में डूब गए. जहाज पर मौजूद 600 लोगों के साथ 1440 अरब रुपए का खजाना भी डूब गया.

यह भी पढ़ें: Weird Fish: बहुत डरावनी दिखती है यह मछली, शक्ल की वजह से पड़ा ऐसा नाम

साल 2015 में जहाज सैन जोस को खोजकर्ताओं ने कोलंबिया के समुद्र में इसे ढूंढ निकाला. जिस संस्थान ने टाइटैनिक का मलबा ढूंढा उन्हें यह ही काम सौंपा गया. इस जहाज के मिलने के साथ ही अरबों का खजाना भी मिला लेकिन इस खजाने पर कोलंबिया और स्पेन दोनों दावा कर रही है. स्पेन का कहना है कि जहाज उनके थे इसलिए यह खजाना उनका होगा, जबकि कोलंबिया का कहना है कि उनका इलाका है इसलिए खजाना उनका होगा. दोनों देशों के विवाद जारी है फिलहाल यह बड़ी सफलता कोलंबिया सरकार को मिली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement