Advertisement

Private Part का साइज चेक करने के चक्कर में मुसीबत में फंसा लड़का, एक्सरे में हुआ खुलासा

अपनी मां के कमरे से बाहर जाने के बाद लड़के ने बताया कि वो अंदर से अपने प्राइवेट पार्ट की लंबाई नापना चाहता था. इसके लिए उसने खुद तार को अंदर डाला था.

Private Part का साइज चेक करने के चक्कर में मुसीबत में फंसा लड़का, एक्सरे में हुआ खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई बार लोग जोश-जोश में ऐसा कुछ कर जाते हैं जिसका खामियाजा उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ता है. अब ऐसा ही एक मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यकीन मानिए, मामला इतना हैरान कर देने वाला है कि इसके बारे में जानकर एक पल के लिए तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे. आपके मन में ख्याल आएगा कि आखिर कोई ऐसा करता ही क्यों हैं?

क्या है पूरा मामला?
हुआ यूं कि एक 15 साल के लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया. लड़का दर्द से कराह रहा था. पूछने पर उसकी मां ने बताया कि उनके बेटे को पेट में काफी दर्द महसूस हो रहा है. इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट से भी लगातार खून आ रहा था. जब वो टॉयलेट करता तब स्थिति और दर्दनाक हो जाती. यह देख डॉक्टर्स ने बिना देरी किए लड़के का एक्सरे किया. अब जब एक्सरे की रिपोर्ट आई तो हर कोई हैरान रह गया. लड़के के पेट के अंदर एक यूएसबी वायर था. 

यह भी पढ़ें- Photo Alert: फ्लाइट में एक बच्ची के साथ दिखे शशि थरूर, क्यूट फोटो हुई वायरल

वायर उसके यूरेथा के पास जाकर जमा हो गया था और तार में कई गांठें पड़ गई थी. आप सोच रहे होंगे कि मोबाइल चार्ज करने वाला ये केबल लड़के के पेट में कैसे पहुंचा. इसके पीछे कि वजह आप जानेंगे तो खुद ही अपना सिर पीट लेंगे. दरअसल, डॉक्टर्स लगातार लड़के से इस वायर के बारे में पूछ रहे थे और लड़का कुछ भी कहने को राजी ही नहीं था. बाद में जब उसकी मां कमरे से बाहर गई तब जाकर उसने इसके पीछे का राज खोला. 

लड़के ने डॉक्टर्स से बताया कि वो अपने प्राइवेट पार्ट की लंबाई अंदर से नापना चाहता था. इसके लिए उसने खुद ही तार को प्राइवेट पार्ट के अंदर डाला था लेकिन ऐसा करने के दौरान उसके हाथ से तार का सिरा छूट गया और पूरा तार अंदर चला गया. उसने इसे बाहर निकालने की भी काफी कोशिश की लेकिन तार के अंदर गांठें पड़ गई थी. इस वजह से तार को खींचने पर केवल दर्द हो ही रहा था. 

यह भी पढ़ें: Pakistani खिलाड़ी नसीम शाह और Urvashi Rautela का वीडियो वायरल, आपने देखा ?

लड़के के मुंह से इस तरह की बातें सुनने के बाद डॉक्टर्स का भी सिर चकरा गया. बाद में उन्होंने तुरंत उसका ऑपरेशन किया और तार को बॉडी से बाहर निकाला. इसके बाद लड़के को कुछ दिन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. 

इधर, इस घटना को यूरोलॉजी केस हिस्ट्री में सब्मिट किया गया. मामले को लेकर यूरोलॉजी एक्सपर्ट्स ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के सेक्सयुअल एक्सपेरिमेंट बिलकुल नहीं करने चाहिए. ये लोंग टर्म के लिए भी काफी खतरनाक हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Video: गा गाकर नमकीन बेच रहे हैं भोपाली अंकल, ये नहीं देखा तो क्या देखा... 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement