Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

110 की उम्र में 5000 देकर कर ली चौथी शादी, परिवार में इतने लोग कि गिनती भूल जाए

110 Year Old Groom: पाकिस्तान में 110 साल के एक बुजुर्ग ने शादी कर ली है. यह शादी उसने चौथी बार की है और इससे पहले उसकी तीन और बीवियां हैं.

110 की उम्र में 5000 देकर कर ली चौथी शादी, परिवार में इतने लोग कि गिनती भूल जाए

110 Year Old Groom

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान में एक ऐसा शख्स है जो 110 साल की उम्र में भी जिंदा है. हैरान करने वाली बात उसका जिंदा होना नहीं है. यहां खबर यह है कि इस शख्स ने 110 साल की उम्र में चौथी शादी की है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में रहने वाले इस शख्स ने इस उम्र में आकर चौथी बार शादी कर ली है. इस निकाह के लिए इस शख्स ने 5000 रुपये की मेहर भी दी है. अब इस परिवार की खूब चर्चा हो रही है क्योंकि इस परिवार में लोग भी इसी के हिसाब से हैं. 110 साल के इस शख्स के परिवार में कुल 84 लोग हैं और अभी यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

110 साल के इस शख्स का नाम अब्दुल हन्नान है. अब्दुल हन्नान ने अपनी चौथी शादी 55 साल की एक महिला से की है. काजी मोहम्मद अरशद ने निकाह करवाया. इतना ही नहीं, मनशेहरा जिले के पूर्व पार्षद खालिद खान भी इस शादी में शामिल हुए और इसके गवाह भी बने.

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर के बाद ये महिला एक साल के बच्चे के साथ पहुंची नोएडा, यूपी पुलिस से लगाई ऐसी गुहार

सौतेली मां से 15 साल बड़ा है बेटा
रिपोर्ट के मुताबिक, 110 साल के अब्दुल हन्ना के परिवार में कुल 84 लोग हैं. कुल तीन पत्नियों से अब्दुल हन्नान के 12 बच्चे हैं. इनमें 6 बेटियां और 6 ही बेटे हैं. अब्दुल हन्ना के भाई-बहनों के बेटे-बेटियों की संख्या भी खूब है. अब्दुल हन्ना के सबसे बड़े बेटे की उम्र 70 साल है.

यह भी पढ़ें- स्टेज पर करतब दिखा रहा था कलाकार, अचानक चेहरे पर लग गई आग तो हुआ कुछ ऐसा...

यानी अब्दुल हन्नान से सबसे बड़े बेटे की उम्र उनकी चौथी बीवी से 15 साल ज्यादा है. 5000 रुपये की मेहर के साथ हुए इस निकाह में अब्दुल हन्नान के परिवार के लोग भी शरीक हुए. बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के ही एक और शख्स ने 90 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement