Advertisement

Optical Illusion: खूबसूरत कमल के पास बैठा है एक मेंढक, केवल तेज दिमाग वाले ही लगा पाएंगे पता

Viral Photo से मेंढक को ढूंढना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ सकता है तभी आप सही जवाब के करीब पहुंच पाएंगे.

Optical Illusion: खूबसूरत कमल के पास बैठा है एक मेंढक, केवल तेज दिमाग वाले ही लगा पाएंगे पता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली तस्वीरें सबको खूब पसंद आती हैं. ऐसी तस्वीरें दिमागी कसरत तो कराती ही हैं साथ ही एकाग्रता भी बढ़ाती हैं. हम भी अक्सर आपके लिए इस तरह की तस्वीरें लेकर आते हैं जिनसे पता चलता है कि आप किसी काम को कितना केंद्रित होकर करते हैं. इसी कड़ी में आज जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आएं हैं, उसमें आपको एक तालाब नजर आएगा. तालाब में कुछ खूबसूरत कमल भी आपको दिखेंगे. हालांकि, आपको तलाब में छिपे एक मेंढक को ढूंढकर निकालना है.

बता दें कि ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस फोटो से मेंढक को ढूंढकर बाहर निकालना लोगों के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है. मेंढक को ढूंढना कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ सकता है तभी आप सही जवाब के करीब पहुंच पाएंगे.

यह भी पढ़ें- Viral: रेस्त्रां ने मेन्यू में हर डिश के आगे लिखा ब्राह्मण, नाराज जनता ने उठाए सवाल

यहां देखें तस्वीर-

Optical Illusion: कमल के बीच छिपा हुआ है एक मेंढक, सिर्फ तेज दिमाग वाले ही 36 सेकेंड में ढूंढ पाए

क्या आप छिपे हुए मेंढक को खोज पाए? अगर नहीं तो जरा ध्यान से देखिए, वह आपकी आंखों के सामने ही है. हार मत मानिए और कोशिश करते रहिए. आपको बस थोड़ा ध्यान लगाने की जरूरत है. 

वहीं, अगर लाख कोशिशों के बावजूद आप उसे ढूंढ नहीं पाए हैं तो कोई बात नहीं, इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा. जरा फोटो में नजर आ रहे पत्तों पर ध्यान लगाइए शायद अब वो आपको दिख जाए. 

यहां देखें जवाब-

optical Illusion

यह भी पढ़ें: Viral Video: बीमार लंगूर को पुलिसवालों ने पिलाया ORS, यूं आई जान में जान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement