Advertisement
हिंदी न्यूज़माइंड गेम

Optical Illusion: तस्वीर में छिपकर बैठा है एक खतरनाक मगरमच्छ, ढूंढ लिया तो मान जाएंगे

तस्वीर में मगरमच्छ कुछ इस तरह से छिपा हुआ है कि इसे ढूंढने में बड़े-बड़े महारथी भी फेल हो जाएं. आपको भी इसे खोजने के लिए अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ सकता है तभी आप सही जवाब के करीब पहुंच पाएंगे.

Optical Illusion: तस्वीर में छिपकर बैठा है एक खतरनाक मगरमच्छ, ढूंढ लिया तो मान जाएंगे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली तस्वीरें सबको खूब पसंद आती हैं. ऐसी तस्वीरें दिमागी कसरत तो कराती ही हैं साथ ही एकाग्रता भी बढ़ाती हैं. हम भी अक्सर आपके लिए इस तरह की तस्वीरें लेकर आते हैं जिनसे पता चलता है कि आप किसी काम को कितना केंद्रित होकर करते हैं. इसी कड़ी में आज जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आएं हैं, उसमें आपको खूब सारे हरे रंग के पत्ते नजर आएंगे लेकिन इन पत्तों के बीच एक खतरनाक मगरमच्छ भी छिपा हुआ है. बस इसी मगरमच्छ को आपको ढूंढकर बाहर निकालना है. 

बता दें कि मगरमच्छ को ढूंढना कोई आसान काम नहीं है. तस्वीर में मगरमच्छ कुछ इस तरह से छिपा हुआ है कि इसे ढूंढने में बड़े-बड़े महारथी भी फेल हो जाएं. आपको भी इसे खोजने के लिए अपने दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ सकता है तभी आप सही जवाब के करीब पहुंच पाएंगे. हालांकि, अगर आप थोड़ा ध्यान लगाकर देखेंगे तो आपको वह सामने ही दिख जाएगा.  

यहां देखें तस्वीर-

Optical Illusion

क्या आप छिपे हुए मगरमच्छ को खोज पाए? अगर नहीं तो चलिए हम आपको एक हिंट दे देते हैं. फोटो में आपको मगरमच्छ की केवल डरावनी आंखें ही नजर आएंगी. 

क्या अब आप उसे ढूंढ पाए? थोड़ा और ध्यान लगाइए मगरमच्छ वहीं कहीं है. क्या पता कुछ देर और देखने के बाद आपको वह सामने ही मिल जाए. 

यह भी पढ़ें: डांस भी कर सकते हैं नागालैंड के बीजेपी नेता Temjen Imna, वीडियो देख टैलेंट की फैन हुई जनता

वहीं, अगर लाख कोशिशों के बावजूद आप उसे ढूंढ नहीं पाए हैं तो कोई बात नहीं, इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा. दरअसल, मगरमच्छ का रंग पत्तों के रंग जैसा ही है. यही वजह है कि लोग इसे खोज नहीं पा रहे हैं. नीचे दी गई तस्वीर में आपको वह साफ नजर आ जाएगा.

यहां देखें जवाब- 

सोशल मीडिया वायरल

यह भी पढ़ें: Viral Video: लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान अपना लाखों का बैग छिपाती दिखीं महुआ मोइत्रा 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement