Advertisement
हिंदी न्यूज़माइंड गेम

Optical Illusion में छिपे हैं अंग्रेजी के 6 शब्द, तेज है दिमाग तो ढूंढ निकालिए

आज की तस्वीर में आपको कोई ऑब्जेक्ट नहीं ढूंढना है बल्कि आपको ढूंढ निकालने हैं अंग्रेजी के कुछ शब्द. जी हां, आज की तस्वीर में अंग्रेजी के 6 शब्द छिपे हुए हैं.

Optical Illusion में छिपे हैं अंग्रेजी के 6 शब्द, तेज है दिमाग तो ढूंढ निकालिए
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंबे समय से इंटरनेट पर रहस्यों से भरी कई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) यानी आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें कहा जाता है. ऐसी तस्वारों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं लेकिन लाख कोशिश के बाद भी लोग उन्हें ढूंढ नहीं पाते हैं. ऐसा भी नहीं है कि हर कोई हार मान लेता है. कुछ लोग नजर के इतने तेज होते हैं कि पहली ही बार में तस्वीर में छिपे राज को ढूंढ निकालते हैं. सबसे अहम बात यह है कि लोगों को ऐसी उलझी हुई तस्वीरों को देखकर सही जवाब पता लगाने में मजा आता है. यही वजह है कि आए दिन ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

आज फिर हम आपके लिए ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं. फोटो के अंदर आपको स्कूल खत्म करने के बाद घर की ओर जाते हुए कुछ बच्चे दिखाई देंगे. बारिश के चलते इन बच्चों ने अपने हाथ में छाता भी लिया हुआ है. हालांकि, आज की तस्वीर में आपको कोई ऑब्जेक्ट नहीं ढूंढना है बल्कि आपको ढूंढ निकालने हैं अंग्रेजी के कुछ शब्द. जी हां, आज की तस्वीर में अंग्रेजी के 6 शब्द छिपे हुए हैं. इन्हीं शब्दों को आपको ढूंढकर बाहर निकालना है. ऐसा करने के लिए आपके पास 20 सेकंड का समय है. यानी अगर 20 सेकंड के अंदर आपने फोटो में छिपे छह के छह शब्द ढूंढ निकाले तो आप ये चैलेंज जीत जाएंगे. 

यहां देखें फोटो-

Optical Illusion

बता दें कि इस तरह की तस्वीरों से आपकी आंखों का टेस्ट तो होता ही है, साथ ही दिमाग की अच्छी-खासी कसरत भी हो जाती है. 

क्या आपको वो शब्द दिखाई दिए? अगर नहीं तो उन्हें ढूंढने के लिए आपको अपने दिमाग के घोड़े तेजी से दौड़ाने पड़ेंगे. इसके बाद ही आप पहेली के हल तक पहुंच पाएंगे. तस्वीर में बड़ी ही चालाकी से एक-एक शब्द को छिपाया गया है. हालांकि, अगर आप ध्यान केंद्रित करके गौर से देखेंगे तो आपको वो सामने ही नजर आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Video: पैर छूते ही आशीर्वाद देने को खड़े हो गए बप्पा, यूजर्स बोले- नहीं हो रहा यकीन

क्या अब आप इस पहेली को हल कर पाए? अगर नहीं तो घबराइए नहीं. इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा लेकिन रिजल्ट की ओर बढ़ने से पहले आप एक संकेत का यूज कर सकते हैं. इसके लिए हम आपको बता देते हैं कि फोटो में से आपको DAMP, SHOWERS, PUDDLE, STORM, WET और CLOUDS शब्दों को ढूंढ निकालना है.

यहां देखें जवाब-

यहां मिलेगा जवाब

यह भी पढ़ें- Viral: इस देश में पैसे देकर गाय के गले लगते हैं लोग, हो रहा है इस बीमारी का इलाज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement