Advertisement

इस Portable Fridge को लेकर कहीं भी घूम सकते हैं आप, 1,500 रुपये से भी कम है कीमत

ये पोर्टेबल फ्रिज कर सकता है 5 डिग्री तक आपके कोल्डड्रिंक को थंगा, 1500 से भी

इस Portable Fridge को लेकर कहीं भी घूम सकते हैं आप, 1,500 रुपये से भी कम है कीमत

Portable Fridge

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः जिस तरह गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है लोग ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक्स पीना पसंद कर रहे हैं. लेकिन, कई बार जब हम किसी लंबे सफर पर परिवार के साथ जाते हैं तो कोल्ड ड्रिंक्स या ठंडा पानी बड़ी मुश्किल से मिलता है. ऐसे में आप पोर्टेबल फ्रिज(Portable Fridge) का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इस पोर्टेबल फ्रिज (Portable Fridge) को रखकर आप किसी भी कार ट्रिप में घूम सकते हैं. इसके साथ यह फ्रिज कार में आसानी से सेट किया जा सकता है. इस कार फ्रिज (Car Fridge) को आप 1,500 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. 

ये पोर्टेबल फ्रिज आपकी किसी भी प्रकार कि ड्रिंक को ठंडा और गर्म भी सकता है. 500 ml तक की कैपिसिटी वाला यह फ्रिज Semiconductor Peltier टेक्नोलॉजी तुरंत आपके ड्रिंक को ठंडा या गर्म कर सकता है. 

 यह भी पढ़ें: Play store पर नहीं मिलेंगे पुराने ऐप्स, 1 नवंबर से Google इन ऐप्स को कर देगा ब्लॉक

यह फ्रिज ई-कॉमर्स साइट पर Hoox Smart Cup Mini car Refrigerator/Fridge and Heater के नाम से उपलब्ध है. साथ ही इसकी कीमत कंपनी ने ऐमेजॉन पर मात्र 1,499 रुपये रखी है. यह फ्रिज 12V का बिजली आपकी कार से प्राप्त करता है. 

इसे आप कार में आसानी से सेट कर सकते हैं और कंपनी का दावा है कि ये फ्रिज सामान को 5 डिग्री तक ठंडा कर सकता है. इसके साइज कि बात करें तो यह  6 x 6 x 14 सेंटीमीटर में उपलब्ध है. यही कारण है कि यह फ्रिज किसी भी कार में सेट किया जा सकता है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement