Advertisement

आखिर क्यों WhatsApp ने फिर बैन कर दिए 17 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स

WhatsApp ने भारतीय आईटी नियमों के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक बार फिर अकाउंट्स को बैन किया है.

Latest News
आखिर क्यों WhatsApp ने फिर बैन कर दिए 17 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में नए आईटी रूल्स लागू होने के बाद Social Media कंपनियां लगातार असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के Accounts पर कार्रवाई कर रही हैं. इसी कड़ी  में WhatsApp ने  17.5 लाख से अधिक भारतीय खाते बैन किए थे लेकिन सवाल ये है कि ऐसा क्यों किया. इसे आपको समझना होगा. 

बंद किए 17 लाख से ज्यादा अकाउंट्स

कंपनी ने भारत के संबन्ध में की गई कार्रवाई को लेकर कहा 17,59,000 भारतीयों के WhatsApp Accounts को बंद किया गया. इसकी बड़ी वजह ये है कि वाट्सएप अपने एंड टू एंड इन्क्रिपशन लेकर सख्ती अपना रहा है. इसके अलावा आर्टिफिशिय़ल इंटेलिजेंस के जरिए असामाजिक तत्वों की भी पहचान कर रहा है और उन्होंने बैन कर रहा है. 

गलत तरीके से होता है इस्तेमाल

WhatsApp के प्रवक्ता ने इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों के Accounts पर कार्रवाई को लेकर ये स्वयं ही बता दिया है कि 95 प्रतिशत से अधिक प्रतिबंध स्वचालित या बल्क मैसेजिंग (स्पैम) के अनधिकृत उपयोग के कारण कार्रवाई हो रही है.  वहीं वायरल फोटोज या वीडियोज के जरिए लोगों को परेशान करने वालों के अकाउंट्स पर बैन लगा रहे हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement