Advertisement

WhatsApp New Feature: जल्द ही आप अपने पुराने चैट को एक बार में ही गायब कर सकेंगे

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज गायब करने वाले फीचर को लॉन्च किया था. इसमें पुराने मैसेज 7 दिनों के बाद अपने-आप डिलीट हो जाते थे.

WhatsApp New Feature: जल्द ही आप अपने पुराने चैट को एक बार में ही गायब कर सकेंगे

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: WhatsApp ने साल 2020 में अपने प्लेटफॉर्म पर Message Disappearing फीचर को लॉन्च किया था. यह फीचर केवल निजी चैट में ही मौजूद था जिसे ऐसे प्रोग्राम किया गया था कि पुराने मैसेज कुछ दिनों के बाद अपने-आप डिलीट हो जाते थे.

चैट की संख्या में बढ़ोतरी के बाद और कुछ नया लाने की होड़ में इस फीचर में काफी सुधार किया गया है. इसी सुधार के क्रम में कंपनी ने बताया है कि वे 'Default Message Timer' का विकल्प भी शामिल करेंगे.  यह यूजर्स को सुविधा देगा कि इस खास फीचर को चुनने के बाद एक निश्चित समय के बाद उनके मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फीचर ( WhatsApp Features ) के ज़रिए एप की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में जुटी हुई है. 

WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप अपने 'डिफॉल्ट मैसेज टाइमर' में बदलाव लाने के लिए काम कर रहा है.

National Technology Day 2022: तकनीक के क्षेत्र में India के बढ़ते कदमों की याद दिलाता है यह दिन

WhatsApp के द्वारा ब्लॉग साइट पर साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें यह बताया जाएगा कि इस 'फीचर्स से आपके मैसेज प्रभावित नहीं होंगे'. साथ ही इस ब्लॉग में यह भी बताया गया है कि आप इस फीचर का किस तरह उपयोग कर सकते हैं. बता दें कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है. हालांकि WhatsApp यूजर्स के लिए यह फीचर कब उपलब्ध होगा इसकी जानकारी कम्पनी ने  नहीं दी है.

Science Fiction बनी सच्चाई, 2023 से चेक इन कर पाएंगे Space Hotel में

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement