Advertisement

Volkswagen ID.Buzz इलेक्ट्रिक वैन का टीजर हुआ जारी, आधुनिक तकनीक से होगी लैस

फॉक्सवैगन ने ID.Buzz इलेक्ट्रिक मिनीवैन को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीज किया है.

Volkswagen ID.Buzz इलेक्ट्रिक वैन का टीजर हुआ जारी, आधुनिक तकनीक से होगी लैस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फॉक्सवैगन के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. ग्राहकों को फॉक्सवैगन (Volkswagen) के  ID.Buzz इलेक्ट्रिक मिनीवैन का लंबे समय से इंतजार था. अब यह इंतजार खत्म हो गया है. फॉक्सवैगन ने ID.Buzz इलेक्ट्रिक मिनीवैन को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीज किया है. फॉक्सवैगन ID.Buzz कंपनी की लोकप्रिय माइक्रोबस का इलेक्ट्रिक एडिशन है. जिसका प्रोडक्शन 1960 के दशक में किया जाता था. टीजर वीडियो में ID.Buzz के डिजाइन की झलक दिखाई गई है. बता दी कि इस टीजर में कार में दिए गए एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और डोर हैंडल समेत कई अन्य फीचर्स को दिखाया गया है.

फॉक्सवैगन ID.Buzz की खासियत 

बहरहाल फॉक्सवैगन कंपनी ने अभी तक अपनी इस नई इलेक्ट्रिक मिनीवैन की तकनीकी खासियतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉक्सवैगन ID.Buzz कई तरह के वेरिएंट्स में पेश की जाएगी. जिसमें कार्गो वैन से लेकर ऑटोनोमस कार शामिल होगी. ऑटोनोमस वर्जन में यह कार LiDAR सिस्टम, राडार, कैमरे और अन्य मॉडर्न तकनीकों से लैस होगी जिससे इसे सेल्फ ड्राइविंग में मदद मिलेगी. मिली जानकारी के के मुताबिक यह कार अपने 400 मीटर आगे से आ रही चीजों के बारे में पता लगा सकती है. इसको एर्गो ऐआई (Argo AI) टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है. जो कार को पूरी तरह से सुरक्षित बनाती है.

2021 IAA म्यूनिख ऑटो शो के दौरान, फॉक्सवैगन ने बताया था कि सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक वाहन सार्वजनिक सड़क परीक्षण से कुछ महीने दूर है. कार निर्माता ने बताया कि ID.Buzz की लेवल 4 ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक मानव चालक की जरुरत को पूरा करता है. वहीं अगर फॉक्सवैगन के बिक्री के बारे में बात की जाये तो इसने भारत में नवंबर के महीने में शानदार प्रदर्शन किया है. फॉक्सवैगन की बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 123 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement