Advertisement

जितना ज्यादा चलाया पुराना टू-व्हीलर, उतना Cashback! जानिए क्या है Ultraviolette का ‘Kill The Petrol Bill' स्कीम

EV Bike Offers: एक बड़ा दांव खेलते हुए Ultraviolette Automotive ने पेट्रोल बाइक छोड़कर EV अपनाने वालों के लिए नया ‘Kill The Petrol Bill’ प्रोग्राम शुरू किया है. खास बात यह है कि Cashback इस बात पर तय होगा कि आपने पिछले 2 साल में अपनी पेट्रोल बाइक कितनी चलाई है. 

Latest News
जितना ज्यादा चलाया पुराना टू-व्हीलर, उतना Cashback! जानिए क्या है Ultraviolette का ‘Kill The Petrol Bill' स्कीम

EV Bike Offers (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

Ultraviolette Automotive- Kill The Petrol Bill Scheme: भारत में इस समय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. पेट्रोल- डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग बढ़ी है. बड़ी बचत और कम मेंटेनेंस की वजह से आज लोग तेज़ी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. सरकार और कई ऑटोमोबाइल कंपनियों भी ई-वाहन अपनाने पर जोर दे रही हैं. इसी कड़ी में बड़ा दांव खेलते हुए Ultraviolette ने पेट्रोल बाइक छोड़कर EV अपनाने वालों के लिए नया ‘Kill The Petrol Bill’ प्रोग्राम शुरू किया है. आइए जानें इसके बारे में... 

जितना ज्यादा चलाया टू-व्हीलर, उतना Cashback!

बेंगलुरु स्थित प्रमुख भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Ultraviolette Automotive (अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव) ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पेट्रोल बाइक से इलेक्ट्रिक बाइक की तरफ आकर्षित करने के लिए ‘Kill The Petrol Bill’ प्रोग्राम शुरू किया है. इस स्कीम के तहत Ultraviolette F77 और X-47 खरीदने वाले ग्राहकों को ₹30,000 तक का Cashback मिल सकता है. खास बात यह है कि Cashback इस बात पर तय होगा कि आपने पिछले 2 साल में अपनी पेट्रोल बाइक कितनी चलाई है. 

जी हां, मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 2 साल में अपनी पेट्रोल बाइक से 60,000 किलोमीटर सफर किया है, तो उसे Ultraviolette F77 या X-47 खरीदने पर ₹24,000 तक का Cashback मिल सकता है. इस स्कीम में आपको अधिकतम ₹30,000 तक का Cashback मिल सकता है.  

महीने भर होती है बड़ी बचत 

अल्ट्रावॉयलेट का दावा है कि पेट्रोल बाइक से इन इलेक्ट्रिक बाइक्स (F77 या X-47) पर शिफ्ट होने के बाद लोग हर महीने केवल पेट्रोल के खर्च में ही लगभग 3 हजार से 5 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. देशभर में पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कंपनी का मानना है कि कम रनिंग कॉस्ट लोगों को इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के लिए आकर्षित करेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement