Advertisement

Toyota ने लॉन्च की नई हेचबैक कार Glanza 2022, जानिए क्या हैं इसके स्मार्ट फीचर्स

Toyota की इस कार का मुकाबला सीधे तौर पर Maruti Baleno से होगा दोनों ही कारें फीचर्स के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है.

Toyota ने लॉन्च की नई हेचबैक कार Glanza 2022, जानिए क्या हैं इसके स्मार्ट फीचर्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय आटोमोबाइल मार्केट की दिग्गज कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी नई प्रीमियम हैंडबैक कार Toyota Glanza 2022 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे आकर्षक और कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस करके लॉन्च किया है. कंपेडिटर्स की बात करें तो इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो 2022 (Maruti Suzuki Baleno 2022) और टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) के हो सकता है.

बेहतरीन फीचर्स से लैस है कार

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस कार में 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दिया है. इसके साथ ही इसमें टोयोटा कनेक्ट टेक्नोलॉजी और एमेजॉन एलेक्सा जैसे सारे स्मार्ट फीचर्स सपोर्ट दिए गए हैं. आपको बता दें कि इसमें मारुति सुजुकी बलेनो की तरह ही इसमें भी हेडअप डिस्प्ले दिया गया है जो इस सेगमेंट में सबसे पहले बलेनो 2022 में ही आया था. ध्यान देने वाली बात यह है बलेनो भी इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च हुई थी. 

जानकारी के मुताबिक टोयोटा की इस लेटेस्ट प्रीमियम हैचबैक कार में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर डुअल जेट K12N पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन 90 एचपी की पावर, 113 एनएम का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है.

यह भी पढ़ें- LPG से लेकर दूध-चाय तक बीते 3 महीनों में बढ़े इन चीजों के दाम, देखें पूरी लिस्ट

6.39 लाख से शुरू है कीमत

इस हैचबैक की बात करें तो 2022 टोयोटा ग्लैंजा को चार वेरियंट में पेश किया गया है और इसका शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपये (एक्स शो रूम) है, जो E वेरियंट है. इसके वेरियंट के नाम E, S, G और V हैं. एस वेरियंट की कीमत 7.29 लाख रुपये मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत है जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 7.79 लाख रुपये है. वहीं जी वेरियंट में 8.24 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें- Holi 2022: मोबाइल और गैजेट्स हुआ खराब तो पड़ जाएगा रंग में भंग, फॉलो करें ये टिप्स

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement