Advertisement

Spotify Stations हो रहा है इस तारीख को बंद, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

संगीत स्ट्रीमिंग का मशहूर ऐप्लीकेशन Spotify ने यह पुष्टि की है कि 16 मई से Spotify Stations किसी ऐप और वेब प्लेयर पर उपलब्ध नहीं होगा.

Spotify Stations हो रहा है इस तारीख को बंद, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: संगीत स्ट्रीमिंग का मशहूर ऐप्लीकेशन Spotify ने यह पुष्टि की है कि 16 मई से Spotify Stations किसी ऐप और वेब प्लेयर पर उपलब्ध नहीं होगा. 

इस ऐप्लीकेशन को इस तरह डिजाइन किया था कि यूजर्स को संगीत की तलाश करने के बजाय उन्हें एक ही जगह रेडियो जैसे कई गाने मिल जाएं. बता दें की कंपनी ने इस सुविधा को 2018 में ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया था और 2019 में अमेरिका में लॉन्च किया था. 

Congress कार्यकर्ताओं को सोनिया गांधी का संदेश- सभी को मेहनत करनी होगी, जादू की कोई छड़ी नहीं

टेकक्रंच को दिए बयान में प्रवक्ता ने कहा, स्पोटिफाई पर, हम अपने यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव बनाने के लिए नियमित कई प्रयोग करते हैं। ये हमारा स्पोटिफाई स्टेशन बीटा उन परीक्षणों में से एक था। हम वर्तमान सुविधा को समाप्त कर देंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'Spotify Stations' को एक प्रयोग के रूप में लाया गया था जिसे बीटा वर्जन भी कहा जाता है. लेकिन कम यूजर्स की वजह से कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है. लेकिन गानों के प्रेमी Spotify के मुख्य ऐप पर अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं और उन्हें आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं.   

Google- IMDb पर बदल गया Amber Heard का नाम, जानिए अब क्या बुला रहे लोग?

इनपुट- आईएएनएस

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement